फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Women should not be harassed

महिलाओं का नहीं होना चाहिए उत्पीड़न

Wed, 04 Aug 2021 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Women should not be harassed
चित्रकूट। महिलाओं से संबंधित शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित कराएं। किसी भी दशा में महिलाओं का उत्पीड़न नहीं होना चाहिए। यह बात राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अंजू चौधरी ने बैठक के दौरान कही।
विज्ञापन

निरीक्षण भवन में उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन विभागों में महिला उत्पीड़न से संबंधित समस्याएं प्राप्त हो तो शासन की मंशा के अनुरूप तत्काल निस्तारण कराया जाए। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव विदुषी मेहा ने कहा कि महिलाओं की शिकायतें प्राथमिकता से हल हों। बैठक में उप जिलाधिकारी कर्वी पूजा यादव, पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर शीतला प्रसाद पांडेय, जिला प्रोबेशन अधिकारी रामबाबू विश्वकर्मा, जिला अल्प संख्यक कल्याण अधिकारी यसवंत मौर्य, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राजीव रंजन मिश्रा, जिला कार्यक्त्रस्म अधिकारी मनोज कुमार, जिला दिव्यांगजन अधिकारी राजबहादुर, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. आरके चौराहा सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

जन सुनवाई में सुनी समस्याएं
चित्रकूट। राज्य महिला आयोग उपाध्यक्ष ने वन स्टॉप सेंटर, बाल संरक्षण गृह का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली है। उन्होंने घरेलू हिंसा, महिलाओं से संबंधित सभी प्रकार के अपराधों के रजिस्टर की जांच की। संबंधित अधिकारी, कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। इस मौके पर जिला प्रोबेशन अधिकारी रामबाबू विश्वकर्मा, वन स्टॉप सेंटर प्रभारी, भाजपा नगर उपाध्यक्ष सीमा महेश्वरी, महिला कल्याण अधिकारी प्रिया माथुर, जिला समन्वयक मीनू सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed