फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Women in lodging a report feature

पीड़ित महिलाओं को रिपोर्ट दर्ज कराने में होगी सुविधा

Thu, 25 Jun 2015 10:44 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट।
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट। Updated Thu, 25 Jun 2015 10:44 PM IST
विज्ञापन
Women in lodging a report feature

जिलेे के हर थाने में महिला मुंशी की तैनाती का प्रदेश सरकार ने शासनादेश जारी हो गया है। अभी तक थाने में पुरुष मुंशी ही महिला फरियादियों की भी शिकायत दर्ज करते थे। पुरुष मंशी के समक्ष पीड़ित महिलाओं को अपनी बात कहने में झिझक  होती थी।

विज्ञापन


वह अपनी बात पुरुष मुंशी को सहज होकर नहीं बता पाती थीं।  इस शासनादेश के बाद महिलाओं को थाने में अपनी बात बताने में सुविधा रहेगी। फिलहाल जिले में महिला पुलिसकर्मी की कमी के चलते सभी थानों में यह व्यवस्था करना मुश्किल होगा, ऐसा विभाग के अफसरों का मानना है।
विज्ञापन


जिले में शासन से निर्देश मिले हैं कि हर थाने में महिला मुंशी की नियुक्ति की जाए। सरकार का मानना है कि फिलहाल हर तरह के मामले पुरुष कर्मचारी ही दर्ज करते है।  कई बार पीड़ित महिला अपने साथ हुए अपराध को ठीक से दर्ज कराने में हिचकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शासनादेश के बाद थानों में महिला मुंशी की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिले में महिला पुलिसकर्मियों की कमी होने से परेशानी तो हो रही है। पहले जितनी महिला पुलिसकर्मी मौजूद है उन्हें नियुक्त करने के बाद विभाग से महिला पुलिस कर्मियों की मांग की जाएगी।


थानों में महिला मुंशी होने के बाद थाने में आने वाली पीड़ित महिलाओं को रिपोर्ट दर्ज कराने में सुविधा मिल जाएगी। एसपी पवन कुमार ने बताया कि निर्देशों के  बाद  थानों में महिला मुंशी तैनात करने की तैयारी की जा रही हैं। शीघ्र ही प्रत्येक थानों में महिला मुंशी की तैनाती कर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed