फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Women empowerment is necessary for the development of the country

Chitrakoot News: देश को विकसित बनाने के लिए महिला सशक्तिकरण जरूरी

Sun, 24 Nov 2024 02:41 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2024 02:41 AM IST
विज्ञापन
Women empowerment is necessary for the development of the country
चित्रकूट। संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास के लक्ष्य (एसडीजी) लैंगिक समानता व ग्रामोदय से सर्वोदय के लक्ष्य की प्राप्ति में परिवार एक महत्वपूर्ण आधार है। इसे लेकर दीनदयाल शोध संस्थान में आयोजित चतुर्थ अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन के दूसरे दिन लोहिया सभागार में भारत सरकार की महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने कहा कि भारत के विकसित स्वरूप को प्राप्त करने में महिला सशक्तिकरण अति आवश्यक है।
विज्ञापन

राज्य मंत्री ने कहा कि समाज एवं राष्ट्र को सशक्त बनाने में देश की महिलाओं की भूमिका सदैव अग्रणी रही है। महिलाएं समाज का अभिन्न अंग हैं। महिलाओं को स्वावलंबी एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार प्रयास कर रही है। जिसके सकारात्मक परिणाम भी समाज में दिख रहे हैं। दीनदयाल शोध संस्थान के कोषाध्यक्ष वसंत पंडित ने विभिन्न तकनीकी सत्रों के माध्यम से होने वाले विमर्श की रूपरेखा प्रस्तुत की। संगठन सचिव अभय महाजन ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। संचालन करते हुए डीआरआई के महाप्रबंधक अमिताभ वशिष्ठ ने बताया कि लैंगिक समानता एक सर्वव्यापी उद्देश्य है और इसे राष्ट्रीय नीतियों, बजटों और संस्थानों का मुख्य केंद्र होना चाहिए। डॉ. आशुतोष तिवारी ने भारत मे 2070 तक नेट जीरो लक्ष्य प्राप्त करने का रोडमैप दर्शाया। डॉ आरती शनवाने, डीएम शिवशरणप्पा जीएन, सीएमओ डॉ. भूपेश द्विवेदी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed