फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Woman's body identified, killer arrested

जहर खिलाने के बाद गला घोटकर हत्या

Fri, 31 Dec 2021 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Woman's body identified, killer arrested
चित्रकूट/खोही। मझगवां थाना अंतर्गत ग्राम पटना के जंगल में मिले महिला के शव की शिनाख्त हो गई है। पोस्टमार्टम में जहर खिलाने के बाद हत्या की पुष्टि हुई थी। शव की पहचान महिला शीशम बाई उर्फ अमेरिका के रूप में की गई। शव के पास से स्कूटी व मोबाइल फोन बरामद हुआ था। एसपी धर्मवीर सिंह ने बताया कि मामले में पुलिस ने बघेलावारी फतेहगंज, बांदा निवासी नंदू उर्फ नंदकिशोर यादव और अर्जुन पटेल को पकड़ा है। आरोप है कि नंदू महिला को भगा कर लाया था। इसके बाद उसे रास्ते से हटाने के लिए साथी अर्जुन के साथ मिलकर हत्या की। दोनों आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed