फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Woman raped, report filed against five

महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म, पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज 20-57-54

Sun, 22 Dec 2019 09:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2019 09:18 PM IST
विज्ञापन
Woman raped, report filed against five
चित्रकूट। सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की महिला के साथ पांच लोगों ने उसके घर में दुष्कर्म किया। आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज न होने पर अदालत के आदेश पर नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन

महिला ने बताया कि चार अगस्त को वह घर में अकेली थी। इसी बीच कुंजनपुरवा गोलतालाब के पास के निवासी सतीश कुमार, अखिलेश, नीरज, मधुवा व राजेश एक राय होकर उसके घर में घुसे। कुछ ही देर में सभी ने अभद्रता करनी शुरु की। विरोध करने पर सभी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने बताया कि घटना के बाद से वह रिपोर्ट दर्ज कराने को लेकर कोतवाली के चक्कर लगाती रही लेकिन आरोपियों के खिलाफ एफआईआर नहीं हुई। इसके बाद अदालत के जरिए आदेश के बाद रविवार को कोतवाली में सभी नामजद के खिलाफ धारा 376 डी, 452, 342 व 506 के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

कोतवाल अनिल सिंह ने बताया कि मामले की जांच शुरु हो गई है। सोमवार को महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए बुलाया गया है। उधर आरोपी पक्ष ने बताया कि उनके ऊपर लगे दुष्कर्म के आरोप बिल्कुल गलत हैं। दरअसल जो घटना दिनांक बताई जा रही है, उसके एक माह पूर्व आरोप लगाने वाली महिला के कुंजनपुरवा निवासी सगे रिश्तेदारों ने उनके परिवार की युवती को भगाने का प्रयास किया था। जिसकी रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इसी से खुन्नस पर अब दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed