फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Woman killed, 40 injured when bus full of pilgrims overturns

तीर्थयात्रियों से भरी बस पलटने से महिला की मौत, 40 घायल

Sun, 13 Feb 2022 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Woman killed, 40 injured when bus full of pilgrims overturns
बस पलटने के बाद मासूम बच्ची को बाहर सुरक्षित स्थान पर ले जाते लोग। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। जिले की सीमा से सटे मध्य प्रदेश के नया गांव थानाक्षेत्र में रविवार को गुप्त गोदावरी मोड़ के पास सड़क हादसा हो गया। तीर्थयात्रियों से भरी बस पलट जाने से एक महिला की मौत हो गई, 40 लोग घायल हैं। सूचना पर सतना डीएम व एसपी पहुंचे और घायलों को जानकी कुंड अस्पताल में भर्ती कराया। ज्यादा घायल 12 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। चार की हालत गंभीर होने पर उन्हें सतना रेफर किया गया है। दूसरी ओर मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने हादसे पर गहरा शोक जताते हुए घायलों का समुचित इलाज कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

मैहर देवी मंदिर में दर्शन करने के बाद रविवार शाम तीर्थयात्रियों से भरी बस चित्रकूट आ रही थी। बताया गया कि बस में 45 लोग सवार थे। गुप्त गोदावरी के पास सामने से तेज गति से आ रही टेंपो को बचाने के चक्कर में बच चालक का संतुलन बिगड़ गया। बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई।
विज्ञापन

करीब 15 फुट गहरे गड्ढे में बस के गिरते ही चीख पुकार मच गई। कोई खिड़की और कोई बस के आगे व पीछे के टूटे शीशे से घबराया हुआ बाहर निकला। कई यात्री तो बस के भीतर से छिटक कर खुद ही बाहर गिर गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर नया गांव थाना पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। सतना जिलाधिकारी अनुराग वर्मा, पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने घटनास्थल से घायलों को जानकी कुंड अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच पता चला कि बस मेें सवार मनुआ (50) पत्नी मिंटू (निवासी सिसवा आंबेडकर नगर अकबरपुर) की मौत हो गई। पुलिस ने मृतका के परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रामवती, अमृता व सुशीला निवासी मझगवां, सुनील कुमार निवासी सतना, राजेश सिंह, पूनम देवी व सुलेखा निवासी रीवा, कमलाबाई, मोना देवी व ललित किशोर निवासी टीकमगढ़, कमलेश कुमार व महेश प्रसाद ज्यादा घायल हो गए। घायलों में चार की हालत गंभीर होने पर उन्हें सतना रेफर किया गया है। अन्य की हालत में सुधार है।

 पलटी पड़ी बस व घायल बैठे यात्री। संवाद

पलटी पड़ी बस व घायल बैठे यात्री। संवाद- फोटो : CHITRAKOOT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed