फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Woman drank Mobil oil on insistence of going to her maternal home, died

Chitrakoot News: मायका जाने की जिद पर महिला ने पीया मोबिल ऑयल, मौत

Wed, 04 Oct 2023 12:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Wed, 04 Oct 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Woman drank Mobil oil on insistence of going to her maternal home, died
चित्रकूट। मायका जाने की जिद महिला ने घर पर रखा जला मोबिल ऑयल पी लिया। इससे उसकी मौत हो गई। मायका पक्ष ने थाने में तहरीर देकर ससुरालीजनों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

रैपुरा थाना क्षेत्र के लोधौरा बरेठी निवासी गया प्रसाद ने बताया कि पुत्री सावित्री देवी की शादी दो जून 2023 को थाना क्षेत्र के शंभूपुर लौरी निवासी राधेश्याम वर्मा के साथ हुई थी। पति दहेज की खातिर अक्सर पुत्री के साथ मारपीट करता था। आरोप लगाया कि रविवार की देर शाम को पति ने पुत्री के साथ मारपीट की थी। इसी के चलते उसने घर में रखा जला मोबिल पी लिया। सोमवार की शाम को रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

वहीं, मृतका के पति ने बताया कि वह अक्सर मायके जाने की जिद करती थी। सोमवार रात भी इसी बात पर विवाद हुआ था। इसके बाद उसने घर में कंडे जलाने के लिए रखा गया ऑयल पी लिया। मृतका के पिता ने रैपुरा थाने में तहरीर देकर पुत्री की हत्या करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में रैपुरा थाना प्रभारी शैलेंद्र चंद्र पांडेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed