फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Woman dies in well, accused of murder

कुएं में गिरी महिला की मौत, हत्या का आरोप

Mon, 11 Oct 2021 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Woman dies in well, accused of murder
बरगढ़ (चित्रकूट)। थाना क्षेत्र के चचोखर गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में गिरने से महिला की मौत हो गई। मायका पक्ष ने दहेज उत्पीड़न के आरोप लगाकर महिला की हत्या करने के आरोप लगाये। इसी बात को लेकर पहले गांव में फिर थाने में दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक हुई।
विज्ञापन

चचोखर गांव निवासी प्रमोद यादव पुत्र रमाशंकर का विवाह एक साल पूर्व डभौंरा मप्र निवासी मुन्नीलाल यादव की पुत्री रेखा (20) से हुुआ था। रविवार को प्रमोद ने बताया कि उसकी पत्नी रेखा रोज की तरह घर से कुछ दूरी पर स्थित कुएं से पानी भरने गई थी। अचानक पैर फिसलने से वह कुएं में गिर गई। 40 मिनट बाद उसे बाहर निकाला जा सका। तबतक महिला की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर गांव पहुंचे मृतका के पिता व अन्य परिजन गांव पहुंचे तो दहेज उत्पीड़न को लेकर हत्या करने का आरोप लगाया। इसे लेकर तीखी नोकझोंक हुई। कुछ देर बाद पुलिस सूचना मिली तो दोनों पक्ष को थाने लाया गया। थाने में भी दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप लगाते रहे। महिला के पिता ने थाने में पति व ससुरालियों के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है। थाना प्रभारी रविप्रकाश ने बताया कि तहरीर मिली है। पूछताछ की जा रही है जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। मृतका का पति प्रमोद सूरत में मजदूरी करता था। दो माह से वह गांव में ही रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed