फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Woman dies in suspicious condition, mother's side alleges murder

Chitrakoot News: महिला की संदिग्ध अवस्था में मौत मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

Fri, 12 Apr 2024 11:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Apr 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
Woman dies in suspicious condition, mother's side alleges murder
चित्रकूट/राजापुर। संदिग्ध हालात में महिला का शव घर में मिला। मायके पक्ष ने पति पर हत्या का आरोप लगाया है। कहा कि अक्सर नशे की हालत में पति की पिटाई से तंग आकर महिला बच्चे सहित मायके आ गई थी। उसके नाम डेढ़ बीघा जमीन को करने की पति जिद करता था। पति ने बीमारी से मौत होने की बात कही है।
विज्ञापन

पहाड़ी थाना क्षेत्र के भंभौर निवासी देवकुमार वर्मा ने बताया कि उसकी बहन काजल देवी (26) की शादी वर्ष 2017 में राजापुर थाना क्षेत्र के छीबों गांव के दक्षिण टोला निवासी दुर्गा प्रसाद वर्मा से की थी। आरोप लगाया कि दुर्गाप्रसाद ने छींबो की अपनी लगभग आठ लाख की भूमि बेचकर नशे में खर्च कर दी। इसके बाद से उसकी बहन के नाम डेढ़ बीघे की भूमि को जिद कर उसके नाम कराने को कहता था। पति की मारपीट व नशे की आदत के चलते उसने जमीन किसी के नाम नहीं की और मायके चली आई। उसकी मारपीट करने को लेकर कई बार समझौता भी हो चुका था।
विज्ञापन

भाई देव ने बताया कि बहन काजल के नाम डेढ़ बीघे जमीन है। दुर्गा प्रसाद इसे अपने नाम करवाना चाहता था। ताकि वह जमीन बेच सके। आठ अप्रैल को दुर्गा प्रसाद भभौंर आया और अपने पुत्र सूर्यांश को जबरन लेकर घर आ गया। इसके बाद काजल सोमवार को बच्चे को लेने ससुराल आई थी। गुरुवार की रात को दुर्गा प्रसाद ने मायके में फोन करते बताया कि पत्नी काजल देवी की तबियत खराब है। पड़ोसियों ने देर को भाई देव कुमार को सूचना दी कि बहन काजल देवी की मौत हो चुकी है। जिस पर भाई ससुराल गया तो घर के बाहर उसका शव पड़ा था। शरीर में कई चोट के निशान थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर दुर्गाप्रसाद ने बताया कि उसकी पत्नी की तबियत खराब रहती थी। सोमवार को मायके से ससुराल आते समय बाइक से गिरकर घायल भी हुई थी। उसकी मौत घर में बीमारी की वजह से हुई है। पूरे मामले में थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि मामले की सूचना पर पुलिस टीम पहुंची थी। आरोप प्रत्यारोप पर तहसीलदार की मौजूदगी में पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्रथम दृष्टया महिला के शरीर में चोट के निशान नहीं थे बाकी पोस्टमार्टम की रिपोर्ट से स्पष्ट हो जाएगा। मृतका के भाई ने थाने में पति के खिलाफ कार्रवाई कराने के लिए पत्र दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed