फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Woman dies due to snake bite, parents fear murder

Chitrakoot News: सर्प दंश से महिला की मौत, मायके वालों ने जताई हत्या की आशंका

Sat, 14 Sep 2024 02:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Sep 2024 02:48 AM IST
विज्ञापन
Woman dies due to snake bite, parents fear murder
चित्रकूट/राजापुर। थाना क्षेत्र के बरूआ सेरावल गांव में सर्प दंश से महिला की मौत हो गई। तीन दिन बाद जानकारी मिलने पर पहुंचे मायका पक्ष ने आरोप लगाया कि जानबूझकर समय से सूचना नहीं दी। इस मामले में हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन

बरूआ सेरावल निवासी रामजी उर्फ बजरंग ने बताया कि पत्नी रीतू (21) को सांप ने डस लिया था। घटना के समय दूसरे जिले में प्राइवेट नौकरी कर रहा था। सूचना मिलने पर गांव पहुंचा। तीन दिन तक पत्नी का शव इसीलिए गांव में रखा गया कि उसने कहा था कि जब वह आ जाएगा तब ही अंतिम संस्कार किया जाए। परिजनों के अनुसार पत्नी को सर्प ने डसा है। इससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

गुरुवार को गांव पहुंचे रीतू के मायके चकौड मऊ निवासी पिता राजकुमार व चाचा मानसिंह ने आरोप लगाया कि उन्हें यह नहीं बताया गया कि सांप ने डसा है। उन्हें शक है कि उसे मारा गया है। उसके सवा साल का पुत्र है। तीन साल पहले शादी हुई थी। ससुराल वालों पर अक्सर मारपीट का आरोप भी लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि सर्प दंश से महिला की मौत की जानकारी पर पुलिस ने गुरुवार को पोस्टमार्टम कराया है। किसी पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed