{"_id":"56f977894f1c1b8e1af002f4","slug":"woman-burnt-to-death-by-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की आग से जलकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला की आग से जलकर मौत
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
Updated Mon, 28 Mar 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
शोकाकुल मृतका के परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
रविवार की रात को घर में सो रही महिला की संदिग्ध हालात में आग से जलकर मौत हो गई। पति व सास ने बताया कि कमरे में अचानक आग लग गई। जिसमें महिला की सोते समय ही झुलसकर मौत हो गई। मायका पक्ष ने चारपाई में बांधकर हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के रगौली गांव में रविवार रात रमेश श्रीवास्तव का परिवार घर में सो रहा था। अज्ञात कारणों के चलते घर के एक कमरे में आग लग गई। उस कमरे में चारपाई पर सो रही रमेश की पत्नी मिथलेश देवी (30) की आग से जलकर मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतका की सास रामकिशोरी पत्नी स्व. महादेव ने बताया कि घटना के समय वह अपने पुत्र रमेश के साथ दूसरे कमरे में सो रही थी। उसका पुत्र कुछ मानसिक रूप से विक्षिप्त है। आग लगने की जानकारी होते ही वह बहू को बचाने पहुंची, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
जानकारी होने पर सोमवार की सुबह इटरौर निवासी मृतका की मां सुशीला देवी पत्नी गौरीशंकर ने बताया कि उसकी पुत्री की चारपाई में बांधकर हत्या की गई है। हत्या के पीछे पारिवारिक संपत्ति का मामला है। कोतवाली में पति और सास के खिलाफ तहरीर दी है। कोतवाल रनवीर सिंह ने बताया कि पति को पूछताछ के लिए कोतवाली लाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मामला दर्ज कर कार्यवाही की जाएगी।