फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Woman and teenager dies due to mud mound collapse, one serious

मिट्टी का टीला धंसने से महिला व किशोरी की मौत, एक गम्भीर

Sat, 16 Oct 2021 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Woman and teenager dies due to mud mound collapse, one serious
राजापुर (चित्रकूट)। थाना क्षेत्र के भंभेट ग्राम पंचायत में मिट्टी का टीला धंसने से महिला व किशोरी की मौत हो गई। एक अन्य किशोरी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेजा गया है। तीनों दशहरा व दीपावली में सफाई व लिपाई-पुताई के लिए मिट्टी खोदने गईं थी, तभी हादसा हो गया।
विज्ञापन

दशहरे के दिन शुक्रवार को सबेरे भंभेट निवासी मुनिया देवी (56) पत्नी मेवालाल प्रजापति, रानी (14) पुत्री कुमत बारी व अल्फा (15) उर्फ फूला पुत्री रामराज दशहरा व दिवाली के अवसर पर लिपाई-पुताई के लिए मिट्टी लेने गई थी। मिट्टी खोदने के दौरान अचानक टीला धंस जाने से तीनों उसमें दब गईं। लगभग 20 मिनट बाद गांव का उदयभान उपाध्याय मवेशी चराता हुआ वहां से गुजरा तो मलबे से कराहने व चिल्लाने की आवाज सुनाई दी।
विज्ञापन

उसने ग्रामीणों की मदद से मिट्टी हटाकर घायलों को निकाला गया। सूचना पर थाना पुलिस टीम व 108 एंबुलेंस टीम भी पहुंच चुकी थी। तीनों को एंबुलेंस द्वारा सीएचसी भेजा गया। जहां डाक्टरों ने मुनिया व रानी को मृत घोषित कर दिया है और घायल अल्फा को प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। एसडीएम राजापुर राजीव कुमार राय ने नियमानुसार आर्थिक मदद का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो नंबर- 7, 8, 9 व 10-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed