{"_id":"63504dada85a7f195808dc34","slug":"woman-accuses-police-of-molesting-chitrakoot-news-knp7241916175","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार मालिक को बेहोश कर फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार मालिक को बेहोश कर फेंका
विज्ञापन
चित्रकूट। सदर कोतवाली क्षेत्र के पुलिस लाइन के पास स्थित एक बस्ती में आवासीय जमीन के विवाद को लेकर विवाद में एक महिला व उसका पुत्र समेत कई परिजन घायल हो गए।
घायलों ने पुलिस पर घर में आकर मारपीट करने का आरोप लगाया है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के रेंहुटिया गांव के विष्णु देव पुत्र ददुल्लन ने बताया कि उनका आवासीय जमीन को लेकर गांव के पूर्व प्रधान व कुछ लोगों से 2 साल से विवाद चल रहा है।
इसी विवाद को लेकर मंगलवार की रात को आरोपी पुलिस टीम को लेकर पहुंचे और पुलिस कर्मियों ने जमीन खाली करने के लिए कहा।
आरोप लगाया कि इसका विरोध करने पर पुलिस कर्मियों ने उसकी मां रनुआ के साथ मारपीट की धक्का दे दिया। इससे वह गिरकर बेहोश हो गई।
यह देखकर अन्य परिजन उसे बचाने पहुंचे तो महिला के पुत्र विष्णु व अजय के साथ भी मारपीट की गई है। बेहोशी दशा में महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
इस संबंध में अपर एसपी चक्रपाणि त्रिपाठी ने कहा कि पुलिस टीम द्वारा मारपीट के आरोप गलत हैं। दो पक्षों के बीच जमीन का विवाद है।
इसमें मानिकपुर एसडीएम कोर्ट से स्टे है। किसी के द्वारा निर्माण करने पर रोक है। निर्माण की सूचना पर पुलिस सिर्फ काम रुकवाने गई थी। दोनों पक्ष को थाने में बुलाकर यथा स्थिति बनाए रखने के लिए कहा गया है।
सुधीर अग्रवाल