फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Woman accuses brother-in-law of dragging her and beating her

Chitrakoot News: महिला ने जेठ पर लगाया घसीटकर पीटने का आरोप

Fri, 15 Nov 2024 03:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2024 03:27 AM IST
विज्ञापन
Woman accuses brother-in-law of dragging her and beating her

विज्ञापन
चित्रकूट। जमीन पर कब्जे का विरोध करने पर जेठ ने देवरानी को घर से घसीटकर पीटा। बचाने पहुंचे पति और बेटी को भी डंडों से पीटा। महिला का आरोप है कि जेठ के होमगार्ड होने से पुलिस उस पर कार्रवाई नहीं कर रही है।
सदर कोतवाली के गोपालपुर तरौंहा के सद्दाम हुसैन ने बताया कि मंगलवार की रात वह पत्नी व पुत्री के साथ खेत के पास बने घर में सो रहा था। इसी बीच बड़ा भाई फूलहसन उसकी पत्नी व बच्चे आए। उसकी पत्नी नफीसा को गाली देते हुए घसीटकर बाहर ले गये। विरोध करने पर पीटने लगे। वह बेटी के साथ बचाने पहुंचा तो उसे भी पीटा।
विज्ञापन

इसी बीच गांव के कुछ और लोग आ गए, जिससे आरोपी भाग गए। बताया कि यूपी-112 पर फोन किया तो पुलिस आई, लेकिन आरोपी के होमगार्ड होने के कारण उस पर कार्रवाइ्र नहीं की। गुरुवार को पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है। उधर होमगार्ड फूलहसन ने मारपीट से इन्कार किया। बताया कि जमीन के बंटवारे को लेकर बातचीत चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed