{"_id":"5f8c78d98ebc3ea3736f3590","slug":"winner-of-rajiv-gandhi-general-knowledge-competition-awarded-chitrakutt-news-knp5892840124","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूट: राजीव गांधी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के विजेता पुरस्कृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूट: राजीव गांधी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के विजेता पुरस्कृत
विज्ञापन
राजीव गांधी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में जिले के विजेता प्रतिभागियों के साथ मौजूद कांग्रेस ने
- फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। राजीव गांधी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के सफल छात्र-छात्राओं को रविवार को शहर के शंकर बाजार स्थित महिला डिग्री कालेज के सभागार में पुरस्कृत किया गया। छात्र ऋषि गुप्ता, अच्छेलाल और धर्मेंद्र कुमार का टॉप के तीन स्थानों पर चयन हुआ।
आयोजित कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी ने निर्णायक मंडल कमेटी का गठन किया। इसमें मुख्य रुप से वीरेंद्र प्रताप सिंह भ्रमर पूर्व प्राचार्य डायट शिवरामपुर, त्रिजुगी नारायण शुक्ला, आरती गुप्ता प्राचार्य महिला डिग्री कॉलेज, रामअवतार विकल व डॉ. मनोज द्विवेदी शामिल रहे।
प्रतियोगिता के विजेताओं में सात प्रतिभागियों का चयन एक ही नंबर पर हुआ। इस पर निर्णायक मंडल ने सभी की उपस्थिति में पर्ची डालकर निर्णय लिया, जिसमें ऋषि गुप्ता को प्रथम, अच्छेलाल को द्वितीय और तीसरे स्थान पर धर्मेंद्र कुमार का चयन हुआ।
विज्ञापन
प्रथम पुरस्कार के रूप में लैपटॉप, द्वितीय टेबलेट व तृतीय स्थान पर मोबाइल फोन और अन्य सफल प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार व प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम का संचालन मनीष गर्ग ने किया।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष कुशल सिंह पटेल व उपाध्यक्ष रंजना पांडेय ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता कराई गई है। उन्होंने नौजवानों को मताधिकार का अधिकार देकर आगे बढ़ाने का कार्य किया है।
इसी के तहत कांग्रेस पार्टी बच्चों को प्रोत्साहित करने का कार्य कर रही है। इस मौके पर अवधेश करवरिया, जितेंद्र सोनकर, यमुना शुक्ला, विजयमणि त्रिपाठी, विनय कुमार पाल, भगवानदीन समदरिया, राकेश वर्मा, सविता पाल, नीरू गुप्ता, घनश्याम गौतम, चुनबाद, कृष्णा सिंह, सुनील पटेल, संतराम पटेल, महेंद्र सिंह व भूपति मौजूद रहे।