{"_id":"0373115f477ea220eb09e3bfe2562227","slug":"will-soon-adjust-the-salaries-of-teachers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द मिलेगा समायोजित टीचरों का वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्द मिलेगा समायोजित टीचरों का वेतन
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट
Updated Sun, 28 Dec 2014 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वित्त एवं लेखाधिकारी के खिलाफ मोर्चा खोले टीचरों जल्द ही वेतन मिलने का आश्वासन मिला है। इसके लिए सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार पांडे ने बताया कि सहायक टीचरों के पद पर समायोजित शिक्षामित्रों को पांच माह से वेतन नहीं मिलने पर आर्थिक संकट है।
विज्ञापन
सचिव के आदेश पर बीएसए ने आदेश भी जारी किया पर तीन हफ्ते बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। शिक्षक नेता का आरोप है कि इसके पीछे वित्त एवं लेखाधिकारी का ढीला-ढाला रवैया है।
विज्ञापन
टीचरों ने इस बात पर आक्रोश जताते हुए 30 दिसंबर से लेखाधिकारी कार्यालय के समक्ष संघ की अगुवाई में क्रमिक अनशन करने की धमकी भी दी थी।
अखिलेश ने बताया कि इसके बाद उनकी वित्त एवं लेखाधिकारी से वार्ता हुई है और इसमें उन्होंने जल्द से जल्द वेतन जारी कराने का आश्वासन दिया है।
वित्त एवं लेखाधिकारी ने अपने आदेश में सभी खंड शिक्षा अधिकारियों से कहा है कि वे ऐसे शिक्षामित्रों, जिनका समायोजन होने और कार्यभार ग्रहण करने के बाद, अभिलेखों का सत्यापन हो चुका है।