{"_id":"67f57a7bc8ebb0f92509ff7b","slug":"widening-of-the-valley-connecting-madhya-pradesh-started-chitrakoot-news-c-215-1-sknp1043-114752-2025-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: मप्र को जोड़ने वाली घाटी का चौड़ीकरण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: मप्र को जोड़ने वाली घाटी का चौड़ीकरण शुरू
विज्ञापन
मानिकपुर/चित्रकूट। जिला मुख्यालय समेत मध्यप्रदेश को जोड़ने वाली मानिकपुर की काली घाटी की प्रशासन ने सुध ली है। इसके खतरनाक मोड़ों अब खतरनाक मोड़ के चौड़ीकरण का काम शुरु हो गया है। 60 लाख से अब यह मोड़ सात मीटर की जगह 14 मीटर चौड़ा होगा। साथ ही दो अन्य मोड़ भी डेढ़-डेढ़ मीटर चौड़े होंगे।
जिले के पाठा क्षेत्र मानिकपुर से मुख्यालय के अलावा रींवा- सतना प्रयागराज - फतेहपुर के लिए भी महाराष्ट्र, वाराणसी, हिमाचल प्रदेश की ओर से आने वाले भारी वाहन गुुजरते हैं। अभी भी इस मार्ग से प्रतिदिन मालवाहक ऐसे सौ वाहनों को आवागमन होता है। इस काली घाटी के नाम से मशहूर रास्ते पर आए दिन हादसे होते हैं।
दो साल में 11 मालवाहक वाहन पलट चुके हैं। जनवरी 2023 से लेकर मार्च 2025 तक हादसों के बाद जिले के प्रभारी मंत्री, मंडलायुक्त, डीआईजी, डीएम, एसपी दौरे कर संबंधित विभाग को सड़क चौड़ीकरण कराने के निर्देश देते रहे लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इस दौरान यह जरूर हुआ कि तीन बार प्रस्ताव बना लेकिन कभी बजट तो कभी विभागीय उदासीनता से काम शुरू नहीं हो पाया।
विज्ञापन
आखिरकार अप्रैल माह में इस काली घाटी के सबसे खतरनाक मोड़ों के चौड़ीकरण का काम शुरू हो चुका है। लोक निर्माण विभाग द्वारा इसका ठेका मां वैष्णो कांस्ट्रक्शन को दिया गया। 60 लाख से अधिक में यह चौड़ीकरण छह माह में पूरा होगा। सात मीटर चौड़े वाले मोड़ को अब 14 मीटर चौड़ा बनाया जा रहा है। दो अन्य सात मीटर के चौड़े मोड़ को डेढ़ डेढ़ मीटर और चौड़ा किया जा रहा है।