{"_id":"69e13098e6051ad2640a4974","slug":"while-trying-to-save-a-cow-the-bike-fell-into-a-ditch-killing-the-brother-in-law-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1003-129807-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: गाय को बचाने में बाइक खंती में गिरी, जीजा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: गाय को बचाने में बाइक खंती में गिरी, जीजा की मौत
Fri, 17 Apr 2026 12:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Fri, 17 Apr 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
फोटो 16 सीकेटीपी 09 मृतक शिव सागर की फाइल फोटो-परिजन
चित्रकूट। सदर कोतवाली क्षेत्र के बूढ़ा सेमरवार गांव के पास बुधवार रात को एक गाय से बचने में बाइक अनियंत्रित होकर खंती में जा गिरी। इससे जीजा व दो साले घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां इलाज के दौरान जीजा की मौत हो गई।
आनंदपुर गांव निवासी सरवन कुमार (26) ने बताया कि शाम को बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के कैलहा गांव निवासी उसके जीजा शिवसागर भारती (27) गांव आए थे। रात करीब नौ बजे बूढ़ा सेमरवार बाजार कुछ सामान खरीदने बाइक से वह अपने जीजा व चचेरे भाई संजय के साथ जा रहे थे। बाजार पहुंचने के कुछ पहले अचानक बाइक से सामने एक गाय आ गई।
इससे बचने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंती में जा गिरी। इससे तीनों लोग घायल हो गए। सूचना पर परिजन पहुंचे और सभी को लेकर सीएचसी पहाड़ी में भर्ती कराया। वहां उसके जीजा की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में इलाज के दौरान जीजा की मौत हो गई। मौत की जानकारी मिलते ही उसकी बहन सविता देवी, बेटी शिवानी का हाल बेहाल हो गया। कोतवाल दुर्ग विजय सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। कार्रवाई की जा रही है।