{"_id":"619a8cca9214095a0a5a37bb","slug":"while-saving-cattle-on-the-highway-the-car-collided-with-the-tree-the-death-of-the-teacher-chitrakoot-news-knp665310895","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर मवेशी बचाने के दौरान पेड़ से टकराई कार, शिक्षक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर मवेशी बचाने के दौरान पेड़ से टकराई कार, शिक्षक की मौत
विज्ञापन
फोटो- 5- घटना के बाद गुमसुम बैठे अन्य घायल यात्री। संवाद
- फोटो : CHITRAKOOT
भरतकूप (चित्रकूट)। झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भरतकूप थाना क्षेत्र के सुदिनपुर के पास मवेशी को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित कार पेड़ से टकरा गई। इस हादसे एक शिक्षक की मौत हो गई। दो साथी के गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हें डाक्टरों ने रेफर कर दिया है। हादसे के शिकार लोग छतरपुर मध्यप्रदेश के निवासी हैं।
छतरपुर जिले के शांति नगर कालोनी के आशीष पचौरी (31), रजनीश शर्मा (30), धीरेंद्र सिंह (34), विनीत अवस्थी (30) रविवार की रात चित्रकूट घूमने जा रहे थे। तड़के करीब चार बजे भरतकूप थाना क्षेत्र के सुदिनपुर गांव के पास अचानक सड़क पर मवेशी आ गया। सामने से आ रहे ट्रक की लाइट पड़ने और मवेशी को बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई।
इससे सभी लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डाक्टरों ने आशीष पचौरी को मृत घोषित कर दिया। घायल रजनीश व धीरेंद्र की हालत गंभीर देख डाक्टरों ने रेफर कर दिया। परिजन घायलों को छतरपुर ले गए हैं।
विज्ञापन
थाना प्रभारी दुर्गेश कुमार ने मृतक के परिजनों को फोन कर सूचना दी। रविवार की दोपहर परिजन जिला मुख्यालय पहुंचे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। आशीष दो बहनों में इकलौता भाई था। प्राइवेट स्कूल में शिक्षक था। दो वर्ष पूर्व शादी हुई थी। पत्नी शिल्पी का रो-रोकर बुरा हाल है।