फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   When three bodies arrived together, the village cried

Chitrakoot News: एक साथ तीन शव पहुंचे तो रो पड़ा गांव

Thu, 13 Jun 2024 11:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
When three bodies arrived together, the village cried
चित्रकूट/मानिकपुर। चुरेह केशरुआ अहिरान डांडी में गुरुवार को जैसे ही तीन शव पहुंचे तो पूरा पुरवा गमगीन हो गया। गमगीन माहौल में तीनों का परिजनों ने अंतिम संस्कार किया। उधर, घायल सात महिलाओं की हालत में काफी सुधार बताया गया है।
विज्ञापन

जिले की सीमा से सटे सतना मप्र के बाबूपुर चौकी के सिगवां के पास तेंदू पत्ता लेकर जा रही पिकअप पलट गई थी। इसमें सवार चुरेह केशरुआ निवासी सीमा कोल, संगीता कोल और रानी कोल की मौत हो गई थी। गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद तीनों के शव परिजन गांव लेकर पहुंचे। परिजन रोते-बिलखते रहे। सीमा के दो पुत्र व रानी कोल के दो पुत्री एक पुत्र के अलावा संगीता के माता पिता का रो-रोकर बुरा हाल रहा। परिजनों के अनुसार मेहनत मजदूरी कर ही परिवार का भरण पोषण होता है। तीनों तेंदू पत्ता बेचने ही सतना गई थीं।
विज्ञापन

इसके अलावा इस हादसे में घायल इसी गांव की गुड़िया, विमला, संतोषिया, रज्जी, प्रेमा, लीला व कलावती की हालत में कुछ सुधार बताया गया है। अभी सभी सतना अस्पताल में ही भर्ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed