फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   When stopped from drinking alcohol, he was beaten to death with sticks

शराब पीने से रोका तो लाठियों से पीटकर मार डाला

Thu, 19 May 2022 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 11:40 PM IST
विज्ञापन
When stopped from drinking alcohol, he was beaten to death with sticks
फोटो-4- रामप्रकाश पटेल- फाइल फोटो। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। घर के बाहर शराब पीने से मना करने पर भरतपुरी में जमकर लाठी डंडे चले। मारपीट में हलवाई की मौत हो गई, जबकि 12 लोग घायल हुए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। सूचना पर एसपी ने अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। पोस्टमार्टम बाद परिजनों ने शव को हाईवे पर रखकर जाम लगा दिया। लगभग एक घंटे बाद एसडीएम व सीओ के समझाने पर यातायात बहाल हुआ। हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

खूनी संघर्ष की ये वारदात मुख्यालय के भरतपुरी मोहल्ले में बुधवार की रात हुई। बताया गया कि मोहल्ले के रामप्रकाश पटेल (75) के घर के बाहर बिजली का खंभा पड़ा था। उस पर बैठकर आए दिन मोहल्ले के लोग शराब पीने के बाद अराजकता करते हैं। रात में भुल्लन पटेल, कुनाल पटेल, वीरेंद्र पटेल, कल्लू, नीरज, बद्दी, गुड्डन, तूनी आदि शराब पी रहे थे। तभी रामप्रकाश के पुत्र मिंटू पटेल ने शराब पीने से मना किया। इस पर वहां बैठे लोग बोले कि सरकारी विद्युत पोल पर बैठे हैं। तुम्हारी जमीन पर नहीं है। इस पर मिटू खंभे को वहां से हटाने लगा। इससे खुन्नस में शराबियों ने हमला कर दिया। बचाने आए पिता रामप्रकाश, लवकुश, अशोक, राहुल, पवन व भांजा ननका को लाठी-डंडे से जमकर पीटते हुए लहूलुहान कर दिया। इसके बाद हमलावर मौके से भाग गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टरों ने रामप्रकाश को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी अतुल शर्मा ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों के हाल जाने। उन्होंने भरोसा दिया कि हमलावरों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम के बाद गुस्साए परिजनों ने हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए शव को राष्ट्रीय राजमार्ग पर रख नारेबाजी करते हुए जाम लगा दिया। पुलिस मानमनौव्वल करती रही। सदर एसडीएम पूजा यादव, सीओ सिटी शीतला प्रसाद पांडेय, शहर कोतवाल राजीव सिंह भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे। परिजनों ने कहा कि सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए। इस पर सीओ ने बताया कि पांच हमलावरों को पकड़ा गया है। शेष आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी होगी। एसडीएम के आश्वासन पर परिजन शव ले गए और अंतिम संस्कार कर दिया। इसके बाद यातायात बहाल हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
बदलना पड़ा रूट
राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा होने के चलते यातायात पुलिस ने ट्रैफिक चौराहा से भारी वाहनों का रूट बदलकर देवांगना रोड से निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed