फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   When Article 370 can be removed, Ram temple will also be built

जब अनुच्छेद 370 हट सकती है तो राममंदिर भी बनवाएंगे

Sun, 18 Aug 2019 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
When Article 370 can be removed, Ram temple will also be built
चित्रकूट। सुप्रीम कोर्ट द्वारा देश में राम के वंशजों की मौजूदगी के मामले में चित्रकूट के पद्म विभूषण से सम्मानित जगदगुरू रामभद्राचार्य ने कहा कि महाराणा प्रताप ही राम वंश के हैं। इस परिवार को राजस्थान में सिसोदिया कहा जाता है और रघुवंशी आज भी मध्य प्रदेश की एक तहसील है रायसेन जिले की उस पूरी तहसील में जितने भी क्षत्रिय हैं सब रघुवंशी हैं और हमारे जौनपुर में डोभी संभाग में जितने क्षत्रिय हैं वो रघुवंशी हैं और यही चित्रकूट में मझगवां के पास एक रघुवंशी परिवार है । हम लोग तो ब्राह्मणों के अतिरिक्त किसी के यहां पूरी नहीं खाते लेकिन रघुवंशी क्षत्रिय के यहां पूरी खाते हैं क्योंकि हम जन्मना वशिष्ट कुल के हैं राम जी के। मैं स्वयं राम जी के गुरुकुल का वशिष्ठ गोत्रीय ब्राह्मण हूं ।
विज्ञापन

जगद्गुरु ने शनिवार को अपने आश्रम तुलसी पीठ के सभाकक्ष में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि आपने सुना होगा 2003 में जब सभी शंकराचार्यों ने इनकार कर दिया की हम बयान देने नहीं जाएंगे तो प्रथम आचार्य मैं हूं मैंने कहा था कि नहीं हमारे पूर्वजों ने राम जी का नमक खाया है हम रामजी का नमक खा रहे हैं इस मुकदमे में राम जी नाबालिग है मैं पक्ष दूंगा । जब हम तीन तलाक विधेयक पास करवा सकते हैं जब अनुच्छेद 370 व 35 हटवा सकते हैं तो राम मंदिर भी बनवा सकते हैं। इसे संसद की सम्मति से बनवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed