फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   When a man was stopped from coming home after drinking alcohol, he committed suicide

Chitrakoot News: शराब पीकर घर आने से रोका तो युवक ने दी जान

Mon, 15 Jul 2024 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jul 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
When a man was stopped from coming home after drinking alcohol, he committed suicide
मऊ (चित्रकूट)। पारिवारिक कलह के चलते युवक ने घर के अंदर फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों ने बताया कि रात में शराब पीकर आया था इसका विरोध करने पर परिजनों से विवाद हुआ था।
विज्ञापन

मऊ थाना क्षेत्र के सुरौधा गांव निवासी लवलेश प्रसाद सेन ने बताया कि उसका पुत्र शिवम सेन (25) रविवार की रात को शराब के नशे में घर आया। इसे लेकर पत्नी व परिजनों ने विरोध किया तो आपस में जमकर विवाद हुआ। इसके बाद देर रात को जब सभी लोग सो रहे थे तब उसने कमरे में रस्सी से फंदा लगा लिया। उसकी पत्नी बच्चे के साथ बरामदे में सोई थी।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह जागे परिजनों ने कमरे में शिवम को फंदे से लटका देखा तो होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है। थानाध्यक्ष विनोद कुमार राय ने बताया कि गृहकलह के चलते खुदकुशी किया है। मृतक के एक पुत्र है। पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। वह मजदूरी करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed