{"_id":"6a1b3b9bc2ab42f0a804df09","slug":"wheat-procurement-affected-due-to-temperature-and-sometimes-rain-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1001-131772-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: तापमान तो कभी बारिश के चलते गेहूं खरीद प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: तापमान तो कभी बारिश के चलते गेहूं खरीद प्रभावित
विज्ञापन
चित्रकूट। कभी अधिक तापमान तो कभी बारिश का प्रभाव गेहूं केंद्रों में देखा जा रहा है। पहले की अपेक्षा इस समय कम संख्या में किसान गेहूं लेकर पहुंच रहे हैं। इससे गेहूं खरीद का लक्ष्य दूर होता जा रहा है।
जिले में गेहूं खरीद केंद्र के लिए 36 केंद्र खोले गए हैं। 30 मार्च से गेहूं खरीद की शुरुआत हुई तो अधिक संख्या में किसान केंद्रों पर पहुंच रहे थे। इसके बाद अधिक गर्मी पड़ने से किसानों की संख्या कम होने लगी। मई के तीसरे सप्ताह में तो घरों से निकलना भी मुश्किल हो गया था। दो दिन पहले आंधी के साथ ही बारिश भी हुई है। इससे किसान डरे हुए कि यदि बारिश हो गई तो गेहूं भीग जाएगा।
केंद्र में गेहूं बेचने आए किसान राकेश सिंह ने बताया कि तेज धूप से बचने के लिए तड़के गेहूं बेचने के लिए निकलना पड़ता था। दिन में तेज धूप से परेशानी होती थी। किसान रामपाल ने बताया कि इस समय मौसम खराब हो गया है। गेहूं को पन्नी में ढककर लाए हैं। पीसीएफ केंद प्रभारी बाबूराम ने बताया कि 104 किसानों से दो हजार क्विंटल गेहूं की खरीद की गई है।
विज्ञापन
जिला खाद्य विपणन अधिकारी अविनाश झा ने बताया कि अभी तक 3363 किसानों से 13800 एमटी गेहूं की खरीद हो चुकी है। बताया कि मौसम का असर खरीदारी में पड़ रहा है। लक्ष्य पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है।