{"_id":"e1839ed2287910c71d8a41ccaa311f3f","slug":"well-wishes-to-get-victory-in-hocky-match-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हॉकी प्रतियोगिता में जीत की शुभकामना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हॉकी प्रतियोगिता में जीत की शुभकामना
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट
Updated Fri, 09 Jan 2015 10:38 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
राजीव गांधी खेल अभियान योजना के तहत लखनऊ में होने जा रही राज्यस्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता के लिए हाकी के खिलाड़ी यहां से रवाना हुए।
इनको स्टेशन पर पहुंचकर लोगों ने जीत के लिए शुभकामनाएं दीं। युवा कल्याण अधिकारी राजेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि यह प्रतियोगिता 10,11 और 12 जनवरी को लखनऊ में होगी।
इसमें जिले से जोनलस्तर की विजेता रही छेछरिहा खुर्द प्राथमिक विद्यालय की सोलह सदस्यीय हाकी टीम व्यायाम शिक्षक श्याम सुंदर यादव की अगुवाई में शुक्रवार को रवाना हुई।
विज्ञापन
केपी कुशवाहा, बीएसए वीके सिंह सहित विभिन्न शिक्षकों और अन्य लोगों ने टीम को शुभकामनाएं दीं। पूर्व कोच प्रेमशंकर शुक्ला ने उम्मीद जताई कि टीम जीतकर लौटेगी। उन्होंने टीम को प्रशिक्षण दिया है।
विज्ञापन