Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Wedding festivities to begin on the 20th; hall and lawn booked.

Chitrakoot News: 20 से बजेगी शहनाई, हॉल और लॉन बुक

Sat, 14 Nov 2026 11:23 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Sat, 14 Nov 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Wedding festivities to begin on the 20th; hall and lawn booked.
फोटो न- 14 सीकेटीपी 04 बेड़ी पुलिया ​​स्थित सजा मैरिज हाल। संवाद
चित्रकूट। देवउठनी एकादशी के साथ 20 नवंबर से शादी का सीजन शुरू हो रहा है। शहर और धर्मनगरी के 30 से अधिक मैरिज हॉल और लॉन पूरी तरह बुक हो गए हैं। नवंबर और दिसंबर की शुभ लग्न वाली तारीखों पर अब बुकिंग मिलना मुश्किल है।
विज्ञापन

मैरिज हॉल संचालकों ने बताया कि बुकिंग दो महीने पहले ही शुरू हो गई थी। संचालकों पप्पू गुप्ता और श्याम गुप्ता ने नवंबर-दिसंबर में कई बुकिंग बताईं। खरमास लगने के कारण इस सीजन में सबसे ज्यादा शादियां हो रही हैं।
विज्ञापन

ॉघरों में तैयारियां तेज हैं और बाजारों में खरीदारी बढ़ गई है। स्थानीय निवासी राजेश सिंह के बेटे की शादी 20 नवंबर को है। वहीं ममता देवी ने अपनी बहन की 21 नवंबर की शादी के लिए लॉन पहले ही बुक करा लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाड़े में शादियों का बढ़ता चलन हॉल संचालकों के लिए खुशी का कारण बना हुआ है। मान्यताओं के अनुसार 25 जुलाई 2026 को देवशयनी एकादशी से भगवान विष्णु चार महीने के लिए क्षीर सागर में योग निद्रा में चले गए थे। इस अवधि को चातुर्मास कहा जाता है। इन चार महीनों में विवाह, गृह प्रवेश और मुंडन जैसे शुभ कार्य वर्जित रहते हैं।

----
शादी के शुभ मुहूर्त
चित्रकूट। पंचांग के अनुसार वैवाहिक कार्यक्रमों की शुरुआत 20 नवंबर 2026 को देवउठनी एकादशी से हो रही है। नवंबर-दिसंबर में कुल 12 शुभ तिथियां हैं। इसके बाद 16 दिसंबर 2026 से खरमास लगने के कारण शादियां रुक जाएंगी। अगला सीजन 15 जनवरी 2027 से शुरू होगा। माह नवंबर में 20, 21, 24, 25, 26 और दिसंबर में 2, 3, 4, 5, 6, 11, 12 शुभ तारीखें हैं। इन तारीखों में शहनाई गूंजेगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed