{"_id":"6a931967075e76698b027736","slug":"waterlogging-on-tracks-dozens-of-trains-stranded-at-various-locations-chitrakoot-news-c-215-1-aur1007-135604-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: ट्रैक पर भरा पानी, दर्जनों ट्रेनें जहां-तहां खड़ी रहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: ट्रैक पर भरा पानी, दर्जनों ट्रेनें जहां-तहां खड़ी रहीं
Sat, 29 Aug 2026 11:09 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Sat, 29 Aug 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
फोटो 29 सीकेटीपी 25 रेलवे ट्रैक पर भरा पानी। रेलवे
मानिकपुर (चित्रकूट)। तेज बारिश के चलते शनिवार को मानिकपुर-सतना रेलवे ट्रैक पर पानी भर गया। इससे ट्रेन यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। दर्जनों ट्रेनें अलग-अलग स्टेशनों पर घंटों खड़ी रहीं। जिससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
जलभराव के कारण रीवा-आनंद विहार, पवन एक्सप्रेस, जनता एक्सप्रेस, ग्वालियर एक्सप्रेस, अमृत भारत एक्सप्रेस, दानापुर एक्सप्रेस, गोदान एक्सप्रेस, सारनाथ एक्सप्रेस, कामायनी एक्सप्रेस, चंबल एक्सप्रेस ट्रेनें छोटे-छोटे स्टेशनों पर रुकी रहीं। नैनी-मानिकपुर और मानिकपुर-सतना के बीच दो से तीन घंटे तक ट्रेनें खड़ी रहीं। आनंद विहार-रीवा सुपरफास्ट मानिकपुर जंक्शन पर दो घंटे तक खड़ी रही, वहीं सारनाथ एक्सप्रेस हाटी स्टेशन पर चार घंटे तक रुकी रही।
स्टेशन अधीक्षक शिवेश मालवीय ने बताया कि चितहरा रेलवे स्टेशन के आसपास ट्रैक में बारिश का पानी भरने की वजह से ट्रेनों का संचालन कुछ समय के लिए प्रभावित हुआ था। पानी कम होते ही ट्रेनों को रवाना किया गया।