फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Water sources are getting extinct, activate water committee

जल स्रोत हो रहे विलुप्त, सक्रिय करें जल समिति

Wed, 27 Apr 2022 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Apr 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Water sources are getting extinct, activate water committee
फोटो-7- पाठा क्षेत्र में ग्रामीणों की समस्याएं जानते सीडीओ अमित आसेरी। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
मानिकपुर (चित्रकूट)। पाठा क्षेत्र में समस्याओं की जानकारी के लिए सीडीओ ने बुधवार को कई गांवों का दौरा किया। ऊंचाडीह व सकरौंहा में ग्रामीणों ने पेयजल की समस्या बताई। सकरौंहा में जल स्रोत विलुप्त होने के कगार पर मिला तो वहां पहले से हुए एक बोर को फिर से सक्रिय कराने के निर्देश दिए हैं। कहा कि पाठा क्षेत्र के गांव में टैंकरों से जलापूर्ति के लिए हर गांव में जल समिति का विस्तारीकरण किया जाए जो टैंकर से आपूर्ति को सब तक पहुंचने की सुनिश्चिता करेगी।
विज्ञापन

सीडीओ अमित आसेरी ने ऊंचाडीह गांव का दौरा किया। टेढ़वा पुरवा में ग्रामीणों ने बताया कि एक किमी दूर से पीने का पानी लाते हैं। पुरवा के जल स्रोत खत्म हो गए हैं। गर्मी के दिनों में यहां समस्या ज्यादा रहती है। यहां टैंकर से भी पानी की आपूर्ति नहीं होती है। जिस पर सीडीओ ने सचिव को निर्देश दिए कि पुरवा में एक बार पानी भरा टैंकर जरूर भेजा जाए। सकरौंहा गांव में सीडीओ ने चल रहे आवास शौचालय व अन्य निर्माण कामों को देखा। ग्रामीणों ने वृद्धा पेंशन से लेकर आवास शौचालय पात्रों को न मिलने की शिकायत की। इसके अलावा अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ पात्रों को न मिल पाने की बात सामने आने पर सीडीओ ने प्रधान व सचिव से समस्या का समाधान कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

पेयजल की समस्या को लेकर सीडीओ ने बताया कि जल स्रोत कमजोर हुए हैं लेकिन इसका प्रबंधन ग्रामीणों की आपसी प्रतिद्वंद्विता के चलते सही न हो पाने से यह समस्या विकराल हो जाती है। इसके लिए अब अधिकारी मौके पर जाकर निरीक्षण कर इसका समाधान करा रहे हैं। कई गांवों में पानी के टैंकरों की आपूर्ति में पक्षपात के आरोप लगते हैं। ऐसे में गांव की जल समिति को सक्रिय करने के लिए कहा गया है। यह समिति तय करेगी कि हर पुरवा में क्रमवार पेयजल वितरण कराया जाए और सभी को पहले पीने के लिए पानी वितरण सुनिश्चित हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed