{"_id":"6a8747b25aa7de0b5a0f6cc4","slug":"water-released-from-two-dams-belongings-in-many-homes-destroyed-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1001-135262-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: दो बांधों का पानी छोड़ा, कई घरों का सामान नष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: दो बांधों का पानी छोड़ा, कई घरों का सामान नष्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
चित्रकूट। जिले में हो रही लगातार तेज बारिश के कारण बांधों का जलस्तर खतरे के निशान तक पहुंच गया है। स्थिति को देखते हुए दो बांधों के गेट खोलकर पानी छोड़ा जा रहा है।
मानिकपुर क्षेत्र के एक बांध का पानी ओवरफ्लो होने पर गेट खोले गए। इससे छेरिहा खुर्द गांव में पानी घुस गया। कई घरों की गृहस्थी खराब हो गई। ग्रामीण छत्रपाल और श्रीराम ने बताया कि उनके घरों का सारा सामान खराब हो गया है। पानी रास्ते पर भरने से गांव का आवागमन भी बंद हो गया है। भरतकूप क्षेत्र के रसिन बांध का जलस्तर बढ़कर 141.10 मीटर तक पहुंच गया है, जबकि बांध की क्षमता 142.10 मीटर है। इस बांध के भी फाटक खोल दिए गए और पानी बाण गंगा नदी में छोड़ा गया।
लघु सिंचाई प्रखंड के अधिशासी अभियंता एसके प्रसाद ने बताया कि मानिकपुर क्षेत्र के बराह माफी, जडेरा, हेला, भरोसा और पनहाई बांधों में भी पानी अधिक भर गया है। इन बांधों के भी फाटक खोलकर पानी निकाला जा सकता है।