फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Water filled in the cave of Gupt Godavari, devotees stopped from going there

Chitrakoot News: गुप्त गोदावरी की गुफा में भरा पानी, श्रद्धालुओं को जाने से रोका

Sun, 22 Jun 2025 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jun 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
Water filled in the cave of Gupt Godavari, devotees stopped from going there
गुफा के गेट पर ताला लगाते पुजारी।  - फोटो : संवाद
चित्रकूट/खोही। दो दिन की बारिश से मंदाकिनी उफना गई। इस कारण जानकीकुंड और प्रमोदवन घाट पर श्रद्धालुओं को स्नान करते समय सचेत रहने के लिए कहा जा रहा है। उधर, गुप्त गोदावरी की गुफा में पानी भरने से मुख्य गेट बंद कर श्रद्धालुओं को वहां जाने से रोक दिया गया है।
विज्ञापन

रविवार की सुबह आरोग्यधाम में मंदाकिनी में नहाते समय डूबने से बंदरकोल गांव के ग्रामीण की मौत हो गई। इसके अलावा धर्मनगरी के प्रमुख मार्ग पर जलभराव और जगह-जगह कीचड़ होने से श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


बंदरकोल निवासी संतोष कुमार ने बताया कि चाचा फूलचंद्र (50) रविवार को घर से चित्रकूट जाने की बात कहकर निकले थे। थाना प्रभारी डीआर शर्मा ने बताया कि आरोग्यधाम के पास मंदाकिनी का जलस्तर बढा है। यहां फूलचंद्र नहाते समय फिसलकर गहराई में डूब गए। जब तक स्थानीय गोताखोरों ने ढूंढकर निकाला तब तक मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा पूरे चित्रकूट मप्र क्षेत्र में जलभराव व कीचड़ से श्रद्धालु परेशान हैं। गुप्त गोदावरी से लेकर आरोध्यधाम तक की नदी का जलस्तर बढ़ने से पूरी सीढि़यां डूब गई थीं। दोपहर बाद जलस्तर घटने से कुछ सामान्य स्थिति बनी। नगर पंचायत के ईओ अंकित सोनी ने बताया कि रामघाट व भरतघाट में कुछ जलस्तर बढ़र है। खतरे या चिंता जैसी बात यहां नहीं है। प्रमोदवन व जानकीकुंड में घाट छोटे व नीचे हैं तो वहां सावधानी बरती जा रही है।

-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed