फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Water crisis in many villages including Parikrama Marg

Chitrakoot News: परिक्रमा मार्ग सहित कई गांवों में पानी का संकट

Fri, 09 Feb 2024 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Feb 2024 12:36 AM IST
विज्ञापन
Water crisis in many villages including Parikrama Marg
खोही/मऊ (चित्रकूट)। कामदगिरी परिक्रमा मार्ग से सटे सदर विकास खंड के खोही गांव सहित परिक्रमा मार्ग के एक हिस्से में छह दिनों से जलापूर्ति बंद है। इससे यहां के निवासी परेशान हैं। बस्ती एक किमी दूर स्थित हैंडपंप से पानी लाने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा मऊ क्षेत्र के खंडेहा सहित आसपास के गांवों में पाइप लाइन से सप्लाई नहीं की जा रही है। हाईस्कूल व इंटर बोर्ड की परीक्षाएं भी नजदीक आ गई हैं। सुबह शाम पढ़ाई की जगह छात्र-छात्राएं परिजनों के साथ हैंडपंप से पानी भरते रहते हैं।
विज्ञापन

सदर विकास खंड के खोही गांव की आबादी लगभग एक हजार है। यहां पाइप लाइन से पानी की सप्लाई पांच दिनों से बंद है। गांव की ममता, कलावती, गुड़िया रानी, आरती ने बताया कि एक किलोमीटर दूर स्थित हैंडपंप से पानी लाना पड़ रहा है। अधिक भीड़ होने से परेशानी होती है। छात्र सुरेश प्रसाद, रोहित द्विवेदी, अमित पटेल ने बताया कि परीक्षाएं नजदीक हैं। पानी की सप्लाई न होने से हैंडपंप पर लाइन लगाकर पानी लाना पड़ रहा है। इससे तैयारी ठीक से नहीं हो पा रही है। ...
विज्ञापन
विज्ञापन


परिक्रमा मार्ग पर पानी का संकट
चित्रकूट। धर्मनगरी चित्रकूट के खोही के पास स्थित परिक्रमा मार्ग की भी सप्लाई बंद है। इससे श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नौ फरवरी को माघी अमावस्या है। समय रहते पानी की सप्लाई शुरू की गई तो समस्या होगी।


खंडेहा और आसपास के पानी की सप्लाई बंद
मऊ। क्षेत्र के खंडेहा सहित आसपास के गांवों में पानी की सप्लाई तीन दिनों से बंद है। इससे यहां के लोग हैंडपंप से पानी लाने के लिए मजबूर हैं।
बताया कि मऊ क्षेत्र के खंडेहा, लबेद, तुर्री, अर्जुनपुर पियरा, मोहनपुर चकवा में पानी की सप्लाई चार दिनों से न होने से ग्रामीण हैंडपंप से पानी लाने के लिए मजबूर हैं। बताया कि पाइप लाइन में लीकेज की समस्या रहती है। इससे पानी की सप्लाई नहीं हो पाती है।
सही कराई जा रही लाइन
जल संस्थान के अधिशाषी अभियंता डीके सत्यसंगी ने बताया कि इसकी जानकारी मिली है। मौके पर कर्मचारी को भेजकर लाइन सही कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed