फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Voting is the biggest right in a democracy

लोकतंत्र में मतदान सबसे बड़ा अधिकार

Fri, 01 Oct 2021 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Voting is the biggest right in a democracy
मऊ (चित्रकूट)। महामति प्राणनाथ महाविद्यालय मऊ मेें मतदाता जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने की प्रक्रिया बताई गई। कार्यक्रम मेेें महाविद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य डा. एस कुरील ने बताया कि 18 वर्ष की आयु हो जाने पर मतदाता सूची में नाम आवश्यक चढ़वा लें। लोकतंत्र में मतदान करना सबसे बड़ा अधिकार है। शिक्षक पूरन सिंह ने बताया कि सभी को मतदान करने के लिए सभी को जागरूक होना चाहिए। कार्यक्रम में छात्रा काजल शुक्ला, रश्मि सिंह, लक्ष्मी देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

चित्रकूट। गोस्वामी तुलसीदास राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बेड़ी पुलिया में मतदाता जागरुकता कार्यक्त्रस्म का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सदर एसडीएम पूजा यादव ने कहा कि वोट की कीमत को पहचानें। मतदान कर कुशल नेता का चुनाव करें। महाविद्यालय के प्राचार्य डा. राजेश कुमार पाल ने छात्र, छात्राओं का उत्साहवर्द्धन करते हुए कहा कि राजनीतिक अर्थव्यवस्था में एक वोट की कीमत एक सोने के सिक्के के समान होती है। इसलिए सभी लोग खुलकर मत डालें। इस दौरान 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके छात्र, छात्राओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए फार्म 6 भराए गये। जिला विद्यालय निरीक्षक बलिराज राम के निर्देशन में छात्र, छात्राओं ने मतदाता जागरूकता रैली महाविद्यालय से बेड़ीपुलिया चौराहे तक निकालकर मतदान व मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के प्रति जागरुक किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed