फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Voter list for municipal elections held

नगर निकाय के चुनाव के लिए मतदाता सूची हुई जारी

Tue, 24 Oct 2017 11:16 PM IST
चित्रकूट
चित्रकूट Updated Tue, 24 Oct 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
Voter list for municipal elections held
हिमाचल प्रदेश चुनाव - फोटो : SELF

विज्ञापन
चित्रकूट। नगर निकाय चुनाव के लिए जिले की एक मात्र नगर पालिका व दो नगर पंचायत के लिए अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी गई है। इसी आधार पर नगर निकाय के लिए वोट डाले जाएंगे।
  नगर निकाय चुनाव के लिए तैयारियां तेज हो गई। जिला निर्वाचन अधिकारी शिवाकांत द्विवेदी ने मतदाता सूची जारी कर दी है। जिले की नगर पालिका चित्रकूट धाम कर्वी में कुल मतदाता 45 हजार 99 मतदाता है। जिसमें पुरुष मतदाता 24 हजार 218 है। महिला मतदाता 20 हजार 818 है। मानिक पुर निकाय चुनाव में कुल मतदाता 13 हजार 394 है। जिसमें पुरुष 7 हजार 182, महिला 6 हजार 212 है। राजापुर नगर निकाय में कुल मतदाता 10 हजार 810 है। जिसमें पुरुष मतदाता 5 हजार 881 महिला मतदाता 4 हजार 929 मतदाता है। यह जानकारी सहायक निर्वाचन अधिकारी सुशील कुमार ने दी । इसके पहले वार्डों के आरक्षण का परसीमन, व चुनाव लड़ने के लिए अध्यक्ष पद व सभासद के लिए सीटों के आरक्षण की भी घोषणा कर दी गई थी।
विज्ञापन


 नियुक्ति किए गए प्रभारी अधिकारी

चित्रकूट। नगर निकाय चुनाव कराने के लिए जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी ने प्रभारी अधिकारी व सहायक अधिकारी भी घोषित कर दिया है। जिनको अलग- अलग कार्य सौंपा गया है। कुल 15 प्रभारी अधिकारी व 34 सहायक अधिकारी नियुक्ति किया जाए। बनाए गये प्रभारी अधिकारी मुख्यविकास अधिकारी जेपी पांडेय कार्मिक का कार्य देखेंगे। उप कृषि अधिकारी टीपी शाही मतपत्र का कार्य देखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बंदोबस्त अधिकारी इम्तियाज अहमद सामग्री लेखन व मतपेटी आदि का कार्य देखेंगे। नरेंद्र सिंह चुनाव नियंत्रण कक्ष, प्रशिक्षु आईएस सत्यप्रकाश परिवाहन यातायात, जिला विकास अधिकारी अजितेंद्र नारायण मिश्रा प्रशिक्षण एवं निर्वाचन शिकायत, तहसीलदार कर्वी वीरेंद्र कुमार मित्तल संवेदनशील व अतिसंवेदन शील मतदान स्थल का चिन्हांकन करना।

उमेश चंद्र गुप्ता, प्रेक्षक व्यवस्था,् वरिष्ठ कोषाधिकारी कमलेश कुमार वित्तीय व्यवस्था, आर के पांडेय तहसीलदार मऊ, सूचनाएं देना, अधिशाषी अभियंता लोनिवि. दूधनाथराम,टेंट, जिलापूर्ती अधिकारी सुनील कुमार, खानपान व्यवस्था, उपायुक्त स्वत:रोजगार रामउदरेज यादव वीडियोग्राफी,जिला सूचना अधिकारी आर एस वर्मा प्रभारी अधिकारी मीडिया सेल, का कार्य देखेंगे।


इसी तरह से सहायक अधिकारियों की भी ड्यूटी लगाई है। जिसमें जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आनंद प्रकाश शर्मा, जिला सूचना अधिकारी मनोज कुमार, अवर अभियंता धनश्याम कुमार, चकबंदी अधिकारी मानिकपुर गिरीश प्रसाद, सहायक चकबंदी अधिकारी गुरु प्रसाद, जिला उद्यान निरीक्षक राकेश कुमार, अवर अभियंता सिंचाई विभाग गुरु प्रसाद, भवानीदीन, सहायक सम्भागीय परिवाहन अधिकारी, अवर अभियंता जिला पंचायत आर के सिंह, सहायक विकास अधिकारी मुनेंद्र गुप्ता, सहायक विकास अधिकारी रमेश चंद्र गुप्ता, अवर अभियंता लोनिवि., प्रताप सिंह, तसीलदार राजापुर बेनी प्रसाद गुप्ता, नायब तहसीलदार राजेश विश्वकर्मा, जल संस्थान के अधिशासी अभियंता बृजलाल सिंह, मोहन श्रीवास्तव आदि है। जिनको नगर निकाय चुनाव कराने के लिए अलग- अलग जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed