{"_id":"57dd91394f1c1bf422d485f5","slug":"vishwakarma-jayanti-came-the-grand-procession","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्वकर्मा जयंती पर निकली भव्य शोभा यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्वकर्मा जयंती पर निकली भव्य शोभा यात्रा
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
Updated Sun, 18 Sep 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
शोभायात्रा निकालते लोग।
- फोटो : amarujala
भगवान विश्वकर्मा जयंती पर भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमें महिलाएं भी शामिल हुई। लोक निर्माण विभाग व रावतपुरा सरकार इंस्टीट्यूट में भी कार्यक्रम आयोजित हुआ।
विज्ञापन
शनिवार को मुख्यालय में विश्वकर्मा एकीकरण अभियान ने रामलीला भवन, पुरानी बाजार में भगवान विश्वकर्मा की जयंती मर्नाई। शोभायात्रा रामलीला भवन से होते हुए विभिन्न गलियों से निकाली गई। मेधावी छात्र/छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रामनरेश शर्मा, विशिष्ट भन्तेरत्नाकर एवं बसपा के जगदीश गौतम, सांसद भैरों प्रसाद मिश्र, कांग्रेसी नेता पुष्पेंद्र सिंह उपस्थिति रहे। रमाशंकर शर्मा, विष्णु कुमार, केपी विश्वकर्मा, बैजनाथ प्रजापति, राधेश्याम विश्वकर्मा, रामरतन प्रजापति, रामदुलारे विश्वकर्मा, अजय सोनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
वहीं, शंकर बाजार में भारतीय विश्वकर्मा महासभा ने जयंती मनाई। इस मौके पर विधायक वीर सिंह ,जिलाध्यक्ष भइयालाल यादव, नरेंद्र गुप्ता मौजूदू रहे। राजापुर कस्बे में शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें समाज के बच्चा, रामू लवकुश, कामता, बड़कू, राजेश, अनिल, दिनेश, बब्लू, राजाराम विश्ककर्मा आदि मौजूद रहे। रावतपुरा सरकार इंस्टीट्यूट में पूजन अर्चन के बाद प्रसाद वितरण किया गया।