फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Villagers got two lovers married in a temple when they came to meet their girlfriend

UP: रात प्रेमिका से मिलने गए थे दो आशिक, सुबह लौटे तो दूल्हे बन चुके थे; साथ थीं गर्लफ्रेंड से बनीं पत्नियां

Fri, 30 May 2025 09:24 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट/सरधुवा।
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट/सरधुवा। Published by: विकास कुमार Updated Fri, 30 May 2025 09:24 PM IST
सार

अजय निषाद और रोहित उर्फ ज्वाला निषाद गुरुवार को चित्रकूट मंदिर में दर्शन करने आए थे। लौटते समय रात में दोनों सरधुवा थाना क्षेत्र के खोपा गांव निवासी अपनी-अपनी प्रेमिका नेहा देवी (21) और प्राची (19) से मिलने पहुंच गए। दोनों सगी बहने हैं।

विज्ञापन
Villagers got two lovers married in a temple when they came to meet their girlfriend
गांव वालों ने करा दी शादी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के फतेहपुर जिले से दो प्रेमी गुरुवार की रात खोपा गांव में अपनी-अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंच गए। ग्रामीणों ने दोनों को पकड़ लिया। हाथ-पैर बांधकर पिटाई कर दी। परिजनों को बुलवाया और पंचायत के बाद गांव के मंदिर में उनकी शादी करवा दी। जानकारी होने पर मौके पर पुलिस भी पहुंच गई थी। दोनों युवतियां सगी बहनें हैं। युवक उनके ननिहाल के पोखरी गांव के हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

बहने तो भागने में कामयाब रहीं, आशिक पकड़े गए
फतेहपुर जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र के पोखरी निवासी अजय निषाद और रोहित उर्फ ज्वाला निषाद गुरुवार को चित्रकूट मंदिर में दर्शन करने आए थे। लौटते समय रात में दोनों सरधुवा थाना क्षेत्र के खोपा गांव निवासी अपनी-अपनी प्रेमिका नेहा देवी (21) और प्राची (19) से मिलने पहुंच गए। दोनों सगी बहने हैं। घर के पीछे दोनों प्रेमी युगल मौजूद थे, तभी ग्रामीणों ने उन्हें देख लिया। दोनों बहनें तो अपने घर भाग गईं, लेकिन युवकों को लोगों ने पकड़ लिया और उनके परिजनों को फोन करके बुलवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

शादी कराने व मारपीट का वीडियो वायरल
दोनों युवकों के परिजन फतेहपुर से शुक्रवार की सुबह खोपा गांव पहुंचे। सूचना पर पुलिस भी पहुंची। दोनों पक्षों में दोपहर तक पंचायत चली। इसके बाद दोनों के परिजन एक ही बिरादरी के होने की वजह से शादी के लिए राजी हो गए। फिर दोनों जोड़ों की मंदिर में शादी करवा दी गई। मंदिर में शादी कराने व मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल है। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।

विज्ञापन

पुलिस का बयान
थाना प्रभारी राम सिंह ने बताया कि लड़की व लड़का बालिग थे। सहमति से शादी कर लिए हैं। तहरीर नहीं मिली है। युवतियों का फतेहपुर जिले के पोखरी गांव में ननिहाल है। वहां आने-जाने के दौरान इनका इन युवकों से संपर्क हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed