फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   village,MP,mla,DM,tourism

याद किए गए महाराज सुहेलदेव

Tue, 16 Feb 2021 10:29 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 10:29 PM IST
विज्ञापन
village,MP,mla,DM,tourism
फोटो-4- मुख्यालय के शहीद पार्क में महाराज सुहेलदेव के चित्र पर पुष्प अर्पित करते राज्यमंत्री चंद् - फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। जिले के शहीद पार्क पर महाराजा सुहेलदेव को श्रद्धांजलि देने के लिए नेताओं व अधिकारियों का जमावड़ा रहा। पार्क में पूरे सम्मान के साथ लोनिवि राज्य मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, सांसद आरके सिंह पटेल, डीएम शेषमणि पांडेय ने महाराज सुहेलदेव के चित्र व शहीद स्तंभ पर पुष्प अर्पित किए। इस दौरान पुलिस बैंड धुन पर राष्ट्रगीत की प्रस्तुति हुई।
विज्ञापन

राज्य मंत्री ने कहा कि महाराजा सुहेलदेव बहराइच क्षेत्र के निवासी थे। इन्होंने मसूद सालार गाजी का पतन कर अपनी विजय पताका फहराई थी। सांसद ने महाराजा सुहेलदेव को नमन करते हुए कहा कि बहुत सारी विभूतियां भारत के इतिहास के पन्नों पर दफ न होकर रह गई थी। बुंदेलखंड में राजा हरदौल रहे। जिन्होंने बेटियों की शादी कराने का कार्य किया। डीएम ने कहा कि यह गौरव का विषय है जो महाराजा सुहेलदेव की जयंती मना रहे हैं। इस मौके पर पर्यटन अधिकारी शक्ति सिंह, शिक्षक साकेत बिहारी शुक्ला ने कार्यक्रम का संचालन किया। इससे पहले चित्रकूट इंटर कॉलेज कर्वी के एनसीसी कैडेट, स्काउट गाइड के छात्रों ने रैली निकाली। इस मौके पर एडीएम जीपी सिंह, एएसपी शैलेंद्र कुमार राय, राजकुमार त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भी श्रद्धांजलि दी। जिलाध्यक्ष अनुज यादव की मौजूदगी में पार्टी कार्यालय में सपाइयों ने महाराज के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा से याद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed