फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Village head accused of distributing land leases with money

चित्रकूट: ग्राम प्रधान पर रुपये लेकर जमीनों के पट्टे बांटने का आरोप

Wed, 16 Dec 2020 10:38 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Dec 2020 10:38 PM IST
विज्ञापन
Village head accused of distributing land leases with money
चित्रकूट। मऊ तहसील क्षेत्र के पूरबपताई गांव के प्रधान पर नियमों का उल्लंघन कर 141 ग्रामीणों को रुपये लेकर जमीनों के पट्टे बांटने का आरोप है। मामले की शिकायत पर लेखपाल ने मौके पर जाकर जांच की और प्रधान पर कार्रवाई के लिए कमिश्नर व डीएम को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

पूरबपताई गांव निवासी उमेश सिंह पुत्र शिवपाल ने कमिश्नर व डीएम को पत्र लिखकर आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान ने अपने चहेतों के साथ मिलकर पंचायत चुनाव से पहले 141 लोगों से मोटी रकम लेकर कीमती जमीन का पट्टा उनके नाम कर दिया है।
विज्ञापन

यह भी आरोप लगाया कि जिस जमीन की कीमत तीन लाख रुपये बिस्वा है उसका एक लाख रुपये बिस्वा में पटटा किया गया है। इस प्रक्रिया में किसी अधिकारी व कर्मचारी की भी सहमति नहीं ली गई है। मामले की जांच शुरू हुई तो लेखपाल रविशंकर द्विवेदी ने पत्रावली और मौके पर जाकर जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेखपाल ने जांच रिपोर्ट 15 दिसंबर को कमिश्नर व डीएम को भेजी है। रिपोर्ट के अनुसार, प्रधान ने नियमों की अनदेखी कर बिना किसी अधिकारी के हस्ताक्षर या स्वीकृति के पट्टे आवंटित किए हैं। इसके लिए कोई मुनादी व एजेंडा की कार्रवाई भी नहीं हुई।
इस पत्रावली को 16 सितंबर को ही एसडीएम मऊ को इसे निरस्त करने की आख्या दी गई थी। इस मामले में प्रधान आशादेवी व उनके पति हरीकेश बहादुर सिंह ने बताया कि ढाई साल से पट्टे की पत्रावली एसडीएम के यहां लंबित थी।
कई बार प्रयास के बावजूद जब उस पर पहल नहीं हुई, तो इसे कानूनगो व अन्य राजस्व कर्मचारियों की मौजूदगी में 141 लोगों को पटटा वितरण किया गया है। हर पटटे की पत्रावली में यह भी लिखा गया है कि मामला एसडीएम कोर्ट में लंबित है। विरोधी उनके खिलाफ साजिश रचने की कोशिश कर रहे हैं।

वहीं, एसडीएम नवदीप शुक्ला ने बताया कि विधिवत रूप से पट्टा नहीं हुआ है। पटटा राजस्व विभाग से होता है। प्रधान से इस संबध में बात की गई है। संबंध़ित राजस्व कर्मचारियों व तहसीलदार से रिपोर्ट मांगी गई है। जिसकी गलती होगी उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed