{"_id":"602d51268ebc3ee93a18a334","slug":"village-former-sdm-dm-animal-chitrakutt-news-knp6124694109","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों की समस्या का हल प्राथमिकता से करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों की समस्या का हल प्राथमिकता से करें
विज्ञापन
फोटो-10- किसान दिवस पर कलक्ट्रेट सभागार में चल रही बैठक में मौजूद किसान व अधिकारीगण। संवाद
- फोटो : CHITRAKUTT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। कृषि कानूनों के विरोध को देखते हुए बुधवार को मुख्यालय के कलक्ट्रेट सभागार में किसान दिवस का आयोजन किया गया। डीएम शेषमणि पांडेय ने सभी अधिकारियों से कहा कि किसानों की समस्या का हल प्राथमिकता से करें। इसमें लापरवाही न की जाए। इस मौके पर किसानों ने धान खरीद केंद्र में अनियमितता, अन्ना मवेशी की समस्या, गोशाला व विद्युत समस्या का समाधान कराने की मांग की है।
डीएम ने कहा कि किसानों की जो भी समस्याएं हैं उनका निस्तारण संबंधित विभाग अगले माह की बैठक के पहले करें। जहां पर धन के अभाव के चलते गांव की समस्याओं पर कार्य नहीं हो रहे हैं उसमें शासन से धनराशि प्राप्त होते ही कार्य कराए जाएंगे। किसानों की समस्याएं प्रथम वरीयता पर है। शासन से भी निर्देश दिए गए हैं कि किसानों की समस्याओं का त्वरित गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए।
उन्होंने सीडीओ से कहा कि बछरन गांव की गौशाला में चारा, भूसा आदि की व्यवस्था तत्काल संबंधित खंड विकास अधिकारी से कराएं। अधिशासी अभियंता विद्युत राजापुर को निर्देश दिए कि सौभाग्य योजना की जो समस्या है 10 दिन के अंदर अभियान चलाकर निस्तारण कराया जाए। इस मौके पर किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष राम सिंह पटेल से कहा कि सभी पदाधिकारियों को सौ-सौ गाय गोशाला से किसानों को दान कराने के लिए जिम्मेदारी दें। अधिक से अधिक गोवंश दान कराया जाए। बैठक में सीडीओ अमित आसेरी, उप जिलाधिकारी कर्वी राम प्रकाश आदि मौजूद रहे।