फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Video of carrying a patient in a cot goes viral

Chitrakoot News: चारपाई में मरीज को लादकर ले जाने का वीडियो वायरल

Mon, 22 Sep 2025 11:45 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Mon, 22 Sep 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
Video of carrying a patient in a cot goes viral
फोटो 22 सीकेटीपी-21 परिचय- चारपाई में मरीज को ले जाते ग्रामीण- वीडियो वेव
चित्रकूट। ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य सेवाओं और सड़क सुविधा की कमी आए दिन मरीजों और उनके परिजनों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन रही है। ताजा मामला पहाड़ी क्षेत्र के लोखारिया गांव का है, जहां सड़क न होने से मरीज को चारपाई पर लादकर गांव के बाहर तक ले जाना पड़ा।
विज्ञापन


गांव तक पक्की सड़क न होने के कारण एक व्यक्ति की हालत बिगड़ने पर सोमवार सुबह करीब 11 बजे एंबुलेंस को बुलाया गया, लेकिन कच्चे रास्ते में कीचड़ होने से वह गांव तक नहीं पहुंच सकी। मजबूरी में ग्रामीणों ने मिलकर मरीज को चारपाई में लादकर गांव के बाहर तक पहुंचाया। इस दौरान किसी ने वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि बारिश के दिनों में अक्सर यही समस्या होती है। पक्की सड़क न होने से एंबुलेंस जैसी आवश्यक सेवाएं गांव तक नहीं पहुंच पातीं। ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से जल्द सड़क निर्माण की मांग की है, ताकि भविष्य में मरीजों और परिजनों को इस तरह की दिक्कतों का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed