फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Victory is the result of hard work of the workers - Ashok Jatav

जीत कार्यकर्ताओं की मेहनत का नतीजा- अशोक जाटव

Tue, 13 Jul 2021 10:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
Victory is the result of hard work of the workers - Ashok Jatav
चित्रकूट। भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुखों व जिला पंचायत सदस्यों का सम्मान समारोह जिला पंचायत सभागार मे आयोजित किया गया। इस दौरान लोनिवि राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, सांसद आरके सिंह पटेल, मानिकपुर विधायक आनंद शुक्ला ने सभी विजयी प्रत्याशियों का हौसला बढ़ाया और कहा कि अब क्षेत्र में सही तरीके से विकास होगा। जिला पंचायत अध्यक्ष ने इसे कार्यकर्ताओं की मेहनत का नतीजा बताया।
विज्ञापन

मंगलवार को सम्मान समारोह का आयोजन में नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष, ब्लाक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्यों को माला पहनाकर सम्मानित किया गया। राज्यमंत्री ने कहा कि जिले के सभी ब्लॉकों व जिला पंचायत में भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा के लोग बैठे हैं। मानिकपुर विधायक ने कहा कि मानिकपुर विधानसभा क्षेत्र में अब विकास की गंगा बहने लगी। जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव ने कहा कि यह अवसर सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत व लगन का नतीजा है। जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश खरे ने सभी उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताअंो व पंचायत प्रमुखों का स्वागत कर कहा कि पंचायत से लेकर पार्लियामेंट तक जो भारतीय जनता पार्टी का सपना था वह पूरा हो रहा हैं।
विज्ञापन

इस मौके पर मानिकपुर ब्लॉक प्रमुख अरविंद मिश्रा, पहाड़ी ब्लाक प्रमुख सुशील द्विवेदी, मऊ ब्लाक प्रमुख सुशीला वर्मा, रामनगर ब्लाक प्रमुख गंगाधर मिश्रा, सदर कर्वी ब्लॉक प्रमुख गोमती देवी, पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश तिवारी, को-आपरेटिव बैंक के चेयरमैन बद्रीविशाल त्रिपाठी, रामरतन प्रजापति, पंकज अग्रवाल, प्रेमलाल बाल्मीकि, भागवत त्रिपाठी, जगदीश गौतम, अर्पित जयसवाल, रामेंद्र गौतम आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed