फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Veterinary medical officer's salary in order to prevent

पशु चिकित्साधिकारी का वेतन रोकने के आदेश

Wed, 22 Jun 2016 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट Updated Wed, 22 Jun 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
Veterinary medical officer's salary in order to prevent
प्रतीकात्मक।

डीएम मोनिका रानी ने पशुपालन विभाग के अधिकारियों व लाभार्थियों के साथ कामधेनू, मिनी कामधेनू एवं  माइक्त्रसे कामधेनू डेरी योजना की समीक्षा की। बैठक में पशु चिकित्साधिकारी डा. डीके पांडेय के अनुपस्थित रहने पर वेतन रोकने के निर्देश दिए। जबकि लापरवाही की शिकायत पर पशु चिकित्साधिकारी भौरी डा. पुष्पेंद्र कुमार के खिलाफ  शासन को पत्र भेजने तथा पशु चिकित्साधिकारी रामनगर के खिलाफ  विभागीय कार्यवाही शुरू करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


 बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि इसी माह बैंकों से स्वीकृत तीन इकाइयों को क्रियाशील किया जाए। इन योजनाओं की साप्ताहिक समीक्षा अग्रणी जिला बैंक प्रबंधक, बैंक प्रबंधक एवं लाभार्थियों के साथ बैठक करें। जो कमियां हों उनका निस्तारण कराएं, ताकि योजनाओं का संचालन सही तरीके से हो सके। उन्होंने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए हैं कि जिन लाभार्थियों के पशुओं की मृत्यु हो गई है और अभी तक उन्हें बीमा कंपनी से क्लेम नहीं मिला हैं, उन्हें तत्काल क्लेम दिलाया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed