फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Very little vaccine in stock, many centers closed

स्टाक में बहुत कम वैक्सीन, कई सेंटर बंद

Mon, 28 Jun 2021 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jun 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Very little vaccine in stock, many centers closed
चित्रकूट। जिले में कोरोना से बचाव के लिए लगातार वैक्सीनेशन का काम तेजी पकड़ रहा है लेकिन कई जगह वैक्सीन की डोज खत्म होने से सेंटर बंद हो गये हैं। जिससे पंजीयन करा चुके लोग बिना टीका लगवाए लौट रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने भी माना है कि वैक्सीन का स्टाक बहुत कम बचा है। एक जुलाई के पहले नया स्टाक आने की संभावना है।
विज्ञापन

शहर के चित्रकूट इंटर कालेज समेत कुछ अन्य कोविड वैक्सीन लगाने वाले सेेंटरों में दोपहर के बाद ताला लटका मिला। जिससे इन सेंटरों पर कोरेाना का टीका लगवाने पहुंचे लोगों को बैरंग लौटना पड़ा। कुछ से कहा गया कि स्टाक नहीं है सिर्फ दूसरी डोज वालों को ही टीका लगेगा। जल्द ही नया स्टाक आने पर टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन

इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग के टीकाकरण के जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. मुकेश पहाड़ी ने बताया कि सोमवार को कुल 2717 लोगों को टीका लगाया गया है। स्टाक की कमी तो बहुत हो गई है। दूसरी डोज के लिए 600 डोज है और पहली डोज के लिए 100 वैक्सीन ही है। उच्चाधिकारियों को इससे अवगत करा दिया गया है। इसी कारण कुछ सेंटर बंद हुए हैं। एक जुलाई के पहले नया स्टाक आने पर टीकाकरण कार्य फिर तेजी से चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed