फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Vasundhara district became famous in girls singles

Chitrakoot News: बालिका सिंगल्स में वसुंधरा जिले का नाम किया रोशन

Mon, 13 Oct 2025 12:41 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Mon, 13 Oct 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Vasundhara district became famous in girls singles
12 सीकेटीपी-19- परिचय- स्टेडियम में वसुंधरा को सम्मानित करते जिला क्रीडा अ​धिकारी व अन्य। संवाद
चित्रकूट। महारानी अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम, अलीगढ़ में आयोजित प्रदेश स्तरीय समन्वय सब जूनियर अंडर-15 बैडमिंटन प्रतियोगिता में चित्रकूट की वसुंधरा ने बालिका सिंगल्स वर्ग में तीसरा स्थान प्राप्त किया। रविवार को मुख्यालय लौटने पर महारानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स स्टेडियम में खिलाड़ियों और अधिकारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
विज्ञापन


जिला क्रीड़ा अधिकारी अरविंद कुमार सोनकर ने बताया कि चित्रकूट स्पोर्ट्स स्टेडियम से छह बालक और छह बालिकाओं की टीम प्रतियोगिता में भाग लेने गई थी। वसुंधरा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश स्तर पर तीसरा स्थान हासिल कर जनपद का नाम रोशन किया। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि जिले की बालिकाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।
विज्ञापन


स्टेडियम में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान वसुंधरा का फूलमालाओं से अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर एथलेटिक्स कोच अंगद सिंह यादव, फिरोज अंसारी, अख्तर हुसैन, श्रीकेशन और श्यामसुंदर यादव सहित कई खेल प्रशिक्षक और खिलाड़ी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


--इनसेट--
सपना देवी राष्ट्रीय चैम्पियनशिप के लिए चयनित।
जिला क्रीड़ा अधिकारी अरविंद कुमार सोनकर ने बताया कि चित्रकूट की सपना देवी 10 से 16 अक्तूबर तक तेलंगाना और ओडिशा में आयोजित होने वाली जूनियर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में जैवलिन थ्रो स्पर्धा में भाग लेंगी। सपना देवी लगातार पांचवीं बार इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जनपद का प्रतिनिधित्व करेंगी। एथलेटिक्स कोच अंगद सिंह यादव के मार्गदर्शन में वह तैयारी कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed