फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Valmiki river sharp dig in Chitrakoot

चित्रकूट में वाल्मीकि नदी की खुदाई तेज

Mon, 13 Jun 2016 12:03 AM IST
अमर उजाला चित्रकूट
अमर उजाला चित्रकूट Updated Mon, 13 Jun 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
Valmiki river sharp dig in Chitrakoot
निरीक्षण करती डीएम मोनिका रानी - फोटो : अमर उजाला
डीएम ने पहाड़ी क्षेत्र में मनरेगा से कराए जा रहे कामों का निरीक्षण किया। वाल्मीकि नदी खुदाई में तेजी लाने के निर्देश देने के बाद मजदूरों को पानी और भुगतान की समय से व्यवस्था करने के निर्देश दिए। डढ़िया गांव में काम संतोषजनक न मिलने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन


डीएम मोनिका रानी ने रविवार को वाल्मीकि नदी में ग्राम पंचायत चनहट, हरदौली, डढ़िया, नकेहली, गौहानीकला, बघवारा, भुजौली माफी व गढ़वारा आदि में मनरेगा के तहत कराए जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया। इन स्थानों पर लगभग 100 से लेकर 175 मजदूर वाल्मीकि नदी पर काम करते पाए गए।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत डढ़िया में संतोषजनक कार्य न मिलने पर सुधार की चेतावनी दी। उन्होंने ग्राम प्रधान एवं सचिव से कहा कि 25-25 व्यक्तियों का समूह बनाकर काम को बांटा जाए और काम की देखरेख के लिए एक मेठ भी रखा जाए। जिन महिलाओं के पास बच्चें हैं उनकी छाया के लिए तिरपाल, बैठने की व्यवस्था की जाए। मनरेगा के तहत रजिस्टर सचिव बनाए ताकि समय से भुगतान हो सके। इस मौके पर डीडीओ अजितेंद्र मिश्रा व ब्लाक स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed