{"_id":"627aaf5b9323c70e7323f4f4","slug":"urgent-need-of-six-new-roads-and-two-small-bridges-chitrakoot-news-knp6960620188","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह नई सड़कों व दो छोटे पुलों की तत्काल जरूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह नई सड़कों व दो छोटे पुलों की तत्काल जरूरत
विज्ञापन
चित्रकूट। प्राविधिक शिक्षा व उपभोक्ता संरक्षण मंत्री आशीष पटेल ने पीडब्लूडी के मुख्य अभियंता को पत्र भेजकर जिले की जर्जर सड़कों पर चिंता जताई है। उन्होंने छह नई सड़कों व दो छोटे पुलों के निर्माण और एक सड़क के चौड़ीकरण का प्रस्ताव दिया है। कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने लिखा है कि वे जिले के मूल निवासी हैं। लोगों की समस्या को दूर कराना उनकी जिम्मेदारी है।
कैबिनेट मंत्री के नई सड़कों के प्रस्ताव में रामपुर बिलरी तक दो किलोमीटर संपर्क मार्ग भी शामिल है। बारिश में इस मार्ग पर चलना जान जोखिम में डालने जैसा है। यहां संपर्क मार्ग न होने के कारण ग्रामीण मरीजों को चारपाई पर लादकर मुख्य सड़क तक ले जाते हैं। अमर उजाला ने इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। बुंदेली सेना के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह ने कैबिनेट मंत्री की पहल का स्वागत किया है।
प्रस्ताव में रास्ते भी शामिल
हटवा हनुमानगंज मार्ग के किलोमीटर संख्या नौ से भैरमबाबा तक 1.6 किलोमीटर संपर्क मार्ग, हनुमानगंज से लक्ष्मीपुर होते हुए ग्राम पंचायत अहिरनपुर के मजरा गडरियन पुरवा तक 1.6 किलोमीटर संपर्क मार्ग, ग्राम पंचायत पहाड़ी प्राथमिक विद्यालय से श्रीकेशन के डेरा तक दो किमी, हनुमानगंज का मजरा सुजानगंज से गौरिया तक 3.5 किलोमीटर संपर्क मार्ग, सकरौंहा से ऐलहा होते हुए मानिकपुर तक 13 किमी संपर्क मार्ग शामिल हैं। इसके साथ ही हटवा से हनुमानगंज तक 11.200 किलोमीटर मार्ग का चौड़ीकरण कराए जाने की भी बात कही है।
विज्ञापन
नालों पर पुल बनाने का भी प्रस्ताव
मानिकपुर से ऊंचाडीह संपर्क मार्ग के किलोमीटर संख्या नौ और मऊ परदवां मार्ग पर जगह जगह बने बड़े नालों पर पुल बनवाने का भी प्रस्ताव दिया है।