{"_id":"6009b5c824edec56385f2306","slug":"up-teenager-and-his-nephew-brutally-murdered-in-chitrakoot-blood-found-in-fields","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: चित्रकूट में किशोरी व उसके भांजे की बेरहमी से हत्या, खेत में खून से लथपथ मिले शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: चित्रकूट में किशोरी व उसके भांजे की बेरहमी से हत्या, खेत में खून से लथपथ मिले शव
Thu, 21 Jan 2021 10:41 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 21 Jan 2021 10:41 PM IST
विज्ञापन
मौके पर जांच के लिए पहुंची पुलिस
- फोटो : amar ujala
चित्रकूट के मानिकपुर में बृहस्पतिवार देर शाम किशोरी और उसके मासूम भांजे की हत्या कर शव जंगल में फेंक दिए गए। घटना की जानकारी होते ही एसपी आननफानन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। परिजनों ने दुष्कर्म के बाद किशोरी की हत्या की आशंका जताई है।
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद सही जानकारी होगी। मानिकपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 15 वर्षीय किशोरी बृहस्पतिवार शाम पिता को खेत में खाना देने गई थी। उसके साथ उसका भांजा भी था। देर शाम को दोनों जब खेत से घर की ओर लौट रहे थे, तभी रास्ते में अनहोनी हो गई।
बरदहा नदी से कुछ दूरी पर ही दोनों लहूलुहान अवस्था में पडे़ मिले। बालक की सांसें चलती देख उसे पहले सीएचसी मानिकपुर, फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि किशोरी की गर्दन में धारदार हथियार से वार के निशान और चोट हैं।
विज्ञापन
बालक के शरीर में भी चोट के कई निशान हैं। एसपी अंकित मित्तल, एएसपी शैलेंद्र कुमार राय, सीओ मऊ सुबोध गौतम व मानिकपुर थाना प्रभारी सुभाष चौरसिया मय फोर्स मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक व डॉग स्क्वॉड को भी बुलाया गया है। एसपी ने बताया कि परिजनों की तहरीर मिली है। हर संभावना पर जांच की जा रही है। अपराधियों को किसी भी कीमत में बख्शा नहीं जाएगा।