{"_id":"5fb94e898ebc3e9b9661747c","slug":"unknown-body-created-a-stir-chitrakutt-news-knp5954976196","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूटः अज्ञात शव मिलने से मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूटः अज्ञात शव मिलने से मचा हड़कंप
विज्ञापन
राजापुर (चित्रकूट)। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सुरसेन के खरियारी मोड़ के पास झाड़ियों में अज्ञात नवयुवक का शव मिलने से सनसनी मच गई। आसपास के लोगों ने कहीं और हत्या कर शव फेंकने की संभावना जताई है।
सरधुआ-सुरसेन के बीच खरियारी मोड़ के पास झाड़ियों में शनिवार को अज्ञात शव मिलने पर क्षेत्रीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह व हल्का प्रभारी बृजेश पांडेय ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त के प्रयास किए, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका।
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मृतक की उम्र लगभग 26 वर्ष की है। उसके शरीर पर हल्के नीले रंग की जीन्स और चेकदार शर्ट है। पैर में जूते या चप्पल नहीं हैं और शरीर में भी चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं। मृतक की फोटो व्हाट्सएप के माध्यम से हर जगह भेजी गई है।
विज्ञापन
आस पास के जिलों के थाने से भी संपर्क कर युवक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। शिनाख्त होने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा।