फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   University honored with One District One Green Champion Award

वन डिस्ट्रिक्ट वन ग्रीन चैंपियन अवार्ड से विश्वविद्यालय सम्मानित

Wed, 11 Aug 2021 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
University honored with One District One Green Champion Award
University honored with One District One Green Champion Award - फोटो : CHITRAKOOT
खोही (चित्रकूट)। जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय को जिलाधिकारी ने ग्रीन स्वच्छता अवार्ड प्रदान किया है। गूगल मीट के माध्यम से स्वच्छता एक्शन प्लान कार्यशाला का आयोजन कोआर्डिनेटर डा. अनिल कुमार दुबे ने किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने वन डिस्ट्रिक्ट वन ग्रीन चैंपियन अवार्ड कार्यक्रम में कुलसचिव डा. महेंद्र कुमार उपाध्याय को दिया है। विवि के कुलपति प्रो. योगेश चंद्र दुबे ने अवार्ड के लिए विश्वविद्यालय में कार्यरत राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के कार्यक्रम अधिकारियों, शिक्षकों, कर्मचारियों, स्वयंसेवकों की सराहना की है। अवार्ड को विश्वविद्यालय के जीवनपर्यंत कुलाधिपति जगद्गुरु रामभद्राचार्य महाराज को समर्पित किया है। कहाकि विवि आगामी समय में कई उपलब्धियां हासिल करेगा। रासेयो कार्यक्रम अधिकारी दिलीप कुमार ने आभार जताया। इस मौके पर वित्ताधिकारी रमापति मिश्र, डीन डा. विनोद कुमार मिश्र, डा. किरण त्रिपाठी, पीआरओ एसपी मिश्र, डा. आनंद कुमार, डा. नीतू तिवारी, डा. शशिकांत त्रिपाठी, डा. गोपाल मिश्र, डा. अंबरीश राय, सुधीर कुमार, मुकुंद मोहन पांडेय आदि ऑनलाइन पटल पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed