{"_id":"5f9c54a08ebc3e9c0873e2ae","slug":"uncontrolled-scorpio-falls-into-canal-three-dead-including-two-innocents-chitrakutt-news-knp5915039183","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूटः अनियंत्रित स्कॉर्पियो नहर में गिरी, दो मासूमों समेत तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूटः अनियंत्रित स्कॉर्पियो नहर में गिरी, दो मासूमों समेत तीन की मौत
विज्ञापन
नहर में गिरी अनियंत्रित स्कॉर्पियो।
- फोटो : CHITRAKUTT
राजापुर (चित्रकूट)। थाना क्षेत्र के बक्टा खुर्द नहर पुलिया के पास शुक्रवार को सड़क पर खड़े मवेशी को बचाने के प्रयास में एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। इसमें वाहन में बैठे दो मासूमों समेत एक महिला की मौत हो गई और 11 लोग घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद सीएचसी से प्रयागराज रेफर किया गया है।
कौशांबी निवासी मनोज शुक्ला और प्रतापगढ़ निवासी पवन दुबे पत्नी व बच्चों के साथ गुरुवार को बिहरवां गांव निवासी ससुर कृष्ण किशोर मिश्रा (90) को देखने के लिए आए थे। कृष्ण किशोर के पुत्र बालकृष्ण ने बताया कि वह शुक्रवार को पत्नी मुनिया देवी व अन्य रिश्तेदारों के साथ स्कॉर्पियो से शुक्रवार को चित्रकूट दर्शन करने जा रहे थे।
तभी सुबह करीब साढ़े नौ बजे बक्टा खुर्द नहर पुलिया के पास सड़क पर अचानक सामने आए मवेशी को बचाने के प्रयास में गाड़ी अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। हादसे में मुनिया देवी पत्नी बालकृष्ण (52), उनकी नातिन आशू (5) पुत्री मनोज शुक्ला, नाती यश कुमार (3) निवासी अलीपुरजीता जनपद कौशांबी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
वहीं, शारदा देवी (26) पत्नी सुनील पांडेय निवासी टिकरा तहसील लालगंज जनपद प्रयागराज, अनीता (35) पत्नी दिनेश निवासी ऊंचागांव कुंडा प्रतापगढ़, विभा (30) पत्नी रामबदन निवासी अररवा ऊंचागांव जिला रायबरेली, उमेश (5) पुत्र रामबदन, मयंक (7) पुत्र रामबदन, अंतिमा (25) निवासी तुलसीपुर कौशांबी, रामनारायण (38) पुत्र रमेशनारायण निवासी शोभना बसेड़ी थाना मूरतगंज जनपद कौशांबी, पूनम (8) पुत्री रामनारायण निवासी शोभना, वाहन चालक मनोज (30) पुत्र रमेशनारायण निवासी अलीपुर, क्षमा (28) पत्नी पवन दुबे निवासी कवरापुर तहसील बादशाहपुर जिला प्रतापगढ़ व मीनू (30) पत्नी मनोज निवासी अलीपुर घायल हो गईं।
घायलों को आसपास के लोगों की मदद से गाड़ी से निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापुर में भर्ती कराया गया। वहां से डाक्टरों ने सभी की हालत गंभीर होने पर प्रयागराज रेफर किया है। घटना की सूचना पर पहुंची राजापुर पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया है।