फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Uncontrolled reflex tapes, six students injured

अनियंत्रित टेपों पलटा, छह छात्र घायल

Fri, 03 Mar 2017 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/चित्रकूट
अमर उजाला ब्यूराो/चित्रकूट Updated Fri, 03 Mar 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
Uncontrolled reflex tapes, six students injured
बस टेंपो को रौंदती हुई चली गई। - फोटो : AmarUjala
बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के खरौंध के पास तेज गति से जा रही टेपों अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे उसमें सवार आधा दर्जन छात्र घायल हो गए। दुर्घटना होते ही चालक टेपों छोड़कर भाग गए। इसके अलावा कोतवाली क्षेत्र के बनकट मोड़ पर आल्टो की टक्कर से बाइक सवार महिला होमगार्ड व उसका पति घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

     
शुक्रवार को माराचंद्रा से त्यागी इंटर कालेज ऐंचवारा जाने के लिए छात्र हिमांशु पुत्र रामनरेश, मोहित पुत्र उदयनारायण यादव, शिवपूजन पुत्र रामस्वरूप, लवलेश पुत्र श्यामलाल, राजेश पुत्र लल्लूराम और मुन्ना पुत्र चुनकावन एक टेपों में सवार हो गए। मोहित ने बताया कि चालक टेंपो तेर रफ्तार से चला रहा था। उसे कई बार मना किया लेकिन ध्यान नहीं दिया। खरौंध के पास नियंत्रण बिगड़ गया और टेंपो पलट गया। टेंपो पलटते ही चालक मौके से भाग गया। स्थानीय लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद पुलिस को मामले की सूचना दी गई।
विज्ञापन


इसके अलावा बनकट से बाइक में पति विनोद तिवारी के साथ कोतवाली जा रही महिला होमगार्ड शोभादेवी कार की टक्कर से घायल हो गईं। उन्होंने बताया कि बनकट मोड़ पर सामने से आई आल्टो ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे दंपति सड़क पर गिरकर घायल हो गए। बाइक चालक विनोद ने हेलमेट नहीं पहना था। स्थानीय लोगोें ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed